प्रकाश नगर व गरुड़बासा में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2019 4:22 AM
जमशेदपुर : गोविंदपुर सब स्टेशन के बिरसानगर, गरुड़बासा, प्रकाश नगर और आसपास के लोग बिजली की आंख मिचौली से परेशान हैं. मंगलवार की रात गरुड़बासा और प्रकाश नगर में बिजली का आना जाना लगा रहा. लोड डाइवर्ट करने के कारण परेशानी झेलना पड़ रहा है. बिजली विभाग के अनुसार बीएड कॉलेज के पास 200 केवी […]
जमशेदपुर : गोविंदपुर सब स्टेशन के बिरसानगर, गरुड़बासा, प्रकाश नगर और आसपास के लोग बिजली की आंख मिचौली से परेशान हैं. मंगलवार की रात गरुड़बासा और प्रकाश नगर में बिजली का आना जाना लगा रहा. लोड डाइवर्ट करने के कारण परेशानी झेलना पड़ रहा है. बिजली विभाग के अनुसार बीएड कॉलेज के पास 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था.
इसके कारण आसपास में लगे ट्रांसफॉर्मर से लोड लेकर बीएड कॉलेज व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जा रही थी. बुधवार को बीएड कॉलेज के पास के खराब ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया गया. इससे लोगों की समस्या खत्म हो गयी. वहीं, दूसरी ओर कीताडीह व बागबेड़ा क्षेत्र में दो-दो घंटे पर बिजली कटने से लोग परेशान रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










