ePaper

दुमका में 'यमदूत' बना मिनी ट्रक: बाइक सवार 2 युवकों को बेरहमी से रौंदा, लाश देख दहल उठे लोग

Updated at : 07 Mar 2026 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
Dumka Road Accident

हादसे के बाद सड़कों पर जमा लोगों की भीड़

Dumka Road Accident: दुमका के NH-133 पर सरैयाहाट के पास शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी. तेज रफ्तार मिनी ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ट्रक के नीचे ही फंस गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Dumka Road Accident, दुमका (आनंद जायसवाल): दुमका के एनएच–133 पर सरैयाहाट स्थित दिग्घी गांव के समीप शनिवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. हादसे के बाद एक युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना को देखकर वहां पर मौजूद लोग सिहर उठे.

पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला गया. समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: दुमका में बरसीं वृंदा करात, बोलीं- ‘केंद्र ने अमेरिका के सामने किया सरेंडर’, 24 मार्च को जनाक्रोश रैली का ऐलान

कोठिया हाट से अपने घर जा रहे थे उसी वक्त हुआ हादसा

स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों युवक कोठिया हाट से अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान दिग्घी गांव के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. मृतकों के झोले से दो जोड़ी कबूतर भी बरामद हुए हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों हाट से कबूतर खरीदकर घर लौट रहे थे. पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

Also Read: रामगढ़ के नानक इन्क्लेव में भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का सामान, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola