दुमका में बरसीं वृंदा करात, बोलीं- ‘केंद्र ने अमेरिका के सामने किया सरेंडर’, 24 मार्च को जनाक्रोश रैली का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

दुमका में प्रेस वार्ता करतीं CPIM नेता वृंदा करात

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Brinda Karat: दुमका पहुंचीं CPIM नेता वृंदा करात ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अमेरिका के दबाव में देश की संप्रभुता से समझौता कर रही है. पचुवाड़ा खदान में आदिवासियों के शोषण और 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली जनाक्रोश रैली को लेकर उन्होंने क्या कहा, पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Brinda Karat, दुमका (आनंद जायसवाल) : झारखंड की उपराजधानी दुमका पहुंचीं सीपीआईएम की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है और देश की संप्रभुता से समझौता किया जा रहा है. उन्होंने ये बातें शनिवार को दुमका परिसदन में पत्रकारों से बीतचीत के दौरान कही.

विज्ञापन

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने किया सरेंडर : वृंदा करात

वृंदा करात ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने देश की संप्रभुता को सरेंडर कर दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों का यह बयान कि भारत एक महीने तक रूस से तेल ले सकता है, बेहद चिंताजनक है. इससे साफ होता है कि सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है. इस दौरान उन्होंने पचुवाड़ा कोयला खदान का भी मुद्दा उठाया. लेफ्ट की यह दिग्गज नेता ने आरोप लगाया कि यहां कोयला कंपनी के वाहनों से लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसमें स्थानीय आदिवासी और दलितों की जान जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि खदान क्षेत्र में रहने वाले लोगों का शोषण किया जा रहा है.

Also Read: पूर्वी सिंहभूम में ‘बच्चा चोरी’ की अफवाह पर बवाल! युवक-युवती को जमकर कूटा, पुलिस ने बचाई जान

24 मार्च को दिल्ली में होगी जनाक्रोश रैली

वृंदा करात ने बताया कि 24 मार्च को नई दिल्ली में जनाक्रोश रैली आयोजित की जायेंगी. इसके लिए संथालपरगना क्षेत्र में दुमका से पाकुड़ तक गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट किया जायेगा. उन्होंने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप भी लगाया और कहा कि सरकार की नई योजनाओं का विरोध किया जायेगा.

Also Read: जमशेदपुर टाटा स्टील WSO गेट के पास खड़ी तीन बाइकों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola