ePaper

जमशेदपुर टाटा स्टील WSO गेट के पास खड़ी तीन बाइकों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Updated at : 07 Mar 2026 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur Fire

जमशेदपुर में टाटा स्टील के गेट के पास लगी आग. फोटो: प्रभात खबर

Jamshedpur Fire: जमशेदपुर में टाटा स्टील के WSO गेट के पास खड़ी तीन बाइकों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटों में तीनों बाइक जलकर राख हो गईं. टाटा स्टील के अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे पास खड़े अन्य वाहन सुरक्षित बच गए.

विज्ञापन

जमशेदपुर से अशोक झा और संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट

Jamshedpur Fire: जमशेदपुर में टाटा स्टील के डब्ल्यूएसओ (WSO) गेट के समीप शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी . इस घटना में वहां खड़ी तीन बाइकें जलकर पूरी तरह राख हो गयी. गनीमत यह रही कि समय रहते टाटा स्टील के अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. जिससे पास ही खड़े दर्जनों अन्य वाहन इसकी चपेट में आने से बच गये.

आधे घंटे तक बना रहा दहशत का माहौल

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर टाटा स्टील का नया गेट खुला है. कंपनी के कर्मचारी अक्सर अपने वाहनों को गेट के बाहर पार्क कर ड्यूटी पर जाते हैं. शनिवार को अचानक पार्क किये गये वाहनों में आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गयी और करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

इसे भी पढ़ें: अनगड़ा की शराब दुकान में ठांय-ठांय गोली चलाने वाले चले गए जेल, अब पीसेंगे चक्की

आगजनी की जांच जारी

जिस स्थान पर आग लगी, वहीं पास में ही टाटा स्टील के मेंटेनेंस और सर्विस पूल का ऑफिस भी स्थित है. आग लगने के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है. तीनों बाइकें टाटा स्टील के कर्मचारियों की बताई जा रही हैं. आग बुझने के बाद प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

इसे भी पढ़ें: पलामू में डीजल-पेट्रोल के लिए मचा हड़कंप, तेल खत्म होने की अफवाह पर रात से ही लगी लंबी कतार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola