जमशेदपुर की सड़कों पर अब मनमाने तरीके से नहीं दौड़ेंगे ऑटो, जल्द बनेगा रूट

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए एक्शन प्लान पर चर्चा करते अधिकारी. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamshedpur Action Plan: जमशेदपुर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जेएनएसी ने नया एक्शन प्लान तैयार किया है. शहर में चल रहे करीब 20 हजार ऑटो के लिए जल्द रूट तय किये जाएंगे. साकची और बिष्टुपुर में पार्किंग का विस्तार होगा और अतिक्रमण व नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर सख्ती की जाएगी. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट

Jamshedpur Action Plan: जमशेदपुर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने मास्टर प्लान तैयार किया है. शुक्रवार को उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुई मार्ग तकनीकी समिति की बैठक में शहर को जाम मुक्त करने के लिए कई निर्णय लिये गये. प्रशासन अब शहर के पार्किंग स्थलों का नये सिरे से सर्वे करायेगा. ताकि उनकी वास्तविक क्षमता का आकलन कर विस्तार किया जा सके.

विज्ञापन

20 हजार ऑटो का दबाव, रूट तय नहीं होने से लग रहा जाम

शहर में यातायात की सबसे बड़ी समस्या बेलगाम दौड़ते ऑटो हैं. वर्तमान में जमशेदपुर की सड़कों पर प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा ऑटो का परिचालन हो रहा है. ऑटो का रूट निर्धारण नहीं होने के कारण कई रूटों पर क्षमता से कहीं अधिक ऑटो चल रहे हैं. सबसे गंभीर स्थिति तब उत्पन्न होती है जब ये ऑटो ‘नो पार्किंग’ जोन से सवारी बैठाते हैं. जिससे प्रमुख सड़कों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है. इसे देखते हुए अब जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ ) के साथ मिलकर ऑटो के लिए विशेष रूट तय करने पर मंथन किया जायेगा.

साकची और बिष्टुपुर में पार्किंग का होगा विस्तार

साकची और बिष्टुपुर में पार्किंग की कमी को दूर करने के लिए नये पार्किंग जोन विकसित किये जायेंगे. साकची को जाम से मुक्त करने के लिए जेएनएसी ने 1.01 करोड़ से पेवर्स ब्लॉक लगाकर नया पार्किंग एरिया विकसित करेगी. साथ ही, साकची आम बागान मैदान में बसों की अवैध पार्किंग करने वालों और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर परिवहन विभाग को भारी जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: 50,000 रुपये घूस ले रहे थे इंजीनियर साहब, सीबीआई ने मार दिया छापा! चले गए जेल

अतिक्रमण और वेंडिंग जोन पर सख्ती

उप नगर आयुक्त ने दुकानदारों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क पर न रखें और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखें. ऐसा न करने पर एनफोर्समेंट टीम द्वारा जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फुटपाथ को खाली कराने के लिए हर एरिया में नये वेंडिंग जोन विकसित करने पर भी बल दिया गया है. ताकि यातायात प्रभावित न हो. बैठक में ट्रैफिक पुलिस, टाटा स्टील, चेंबर ऑफ कॉमर्स, अग्निशमन विभाग के प्रतिनिधि, सिटी मैनेजर और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: आरटीई से हजारीबाग के 23 प्राइवेट स्कूलों में 279 गरीब बच्चों का होगा एडमिशन, 14 मार्च तक ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola