जमशेदपुर में 952.50 रुपये में मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2031 रुपये

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर में रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamshedpur LPG Price: जमशेदपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर 952.50 रुपये हो गई है. वहीं 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर अब 2031 रुपये में मिलेगा. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच गैस कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम उपभोक्ताओं, होटल और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट

Jamshedpur LPG Price: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का सीधा असर अब भारत के रसोई घरों तक पहुंच गया है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है. नई दरें सात मार्च से देश भर में लागू हो गई हैं. इस इजाफे के बाद जमशेदपुर में घरेलू सिलेंडर की कीमत ग्राहकों को अब 892.50 रुपये की बजाय 952.50 रुपये चुकाने होंगे.

विज्ञापन

कॉमर्शियल सिलेंडरों ने भी दिया झटका

घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों को भी महंगाई की तगड़ी मार झेलनी पड़ रही है. जमशेदपुर में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 मार्च से 114.50 रुपये की भारी वृद्धि की गई है, जिससे अब यह 2031 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा, 10 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को भी महंगा कर दिया गया है. पहले 638 रुपये में मिलने वाला यह सिलेंडर अब 680.50 रुपये में मिलेगा. गौरतलब है कि इससे पहले 1 मार्च को भी 19 किलो वाले सिलेंडर के दामों में 31 रुपये का इजाफा हुआ था. कीमतों में हो रही इस लगातार वृद्धि का सीधा असर शहर के रेस्टोरेंट, होटल, ठेले और छोटे खाद्य कारोबारियों पर पड़ना तय है.

उत्पादन बढ़ाने का निर्देश, सरकार ने किया आश्वस्त

ईरान संकट के कारण दुनियाभर में गहराते ऊर्जा संकट की आशंका के बीच भारत सरकार अलर्ट मोड पर है. सरकार ने सभी सरकारी और निजी एलपीजी रिफाइनरियों को गैस उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया है. हालांकि, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद भारत में ऊर्जा की कोई कमी नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर की सड़कों पर अब मनमाने तरीके से नहीं दौड़ेंगे ऑटो, जल्द बनेगा रूट

देश में एलपीजी की भंडार पर्याप्त

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत वर्तमान में अच्छी स्थिति में है और देश के पास कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त रिज़र्व मौजूद है. आपूर्ति में किसी भी संभावित रुकावट से निपटने के लिए तेल कंपनियां अब खाड़ी क्षेत्र के बाहर के देशों से भी अपना आयात बढ़ा रही हैं.

इसे भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में बिजली उत्पादन ठप, झारखंड समेत कई राज्यों में नहीं मिलेगी बिजली

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola