गया जंक्शन के काम से बदला ट्रेनों का रूट, महिला दिवस पर पटना-इस्लामपुर ट्रेन चलाएंगी महिला लोको पायलट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Train News: गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के चलते रेलवे ने राजगीर-बनारस और बनारस-राजगीर एक्सप्रेस के मार्ग में 21 मार्च तक बदलाव किया है. वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना से इस्लामपुर जाने वाली ट्रेन को महिला लोको पायलट संचालित करेंगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल प्रशासन ने गया जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य को देखते हुए कुछ ट्रेनों के मार्ग में टेंपरेरी बदलाव किया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, काम के दौरान आवश्यक ब्लॉक दिए जाने के कारण यह फैसला लिया गया है. यात्रियों की सुविधा और ट्रेन संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए यह परिवर्तन अस्थायी रूप से लागू किया गया है.

विज्ञापन

राजगीर-बनारस एक्सप्रेस बदले रास्ते से चलेगी

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, 15137 राजगीर-बनारस एक्सप्रेस 21 मार्च तक बदले हुए मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन अपने तय मार्ग पटना-गया-सोन नगर के बजाय पटना-आरा-सासाराम-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए वाराणसी जंक्शन तक जाएगी. रेल प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव केवल निर्माण कार्य की अवधि तक ही रहेगा. काम पूरा होने के बाद ट्रेनें फिर अपने पुराने मार्ग से ही संचालित होंगी.

बनारस-राजगीर एक्सप्रेस का भी मार्ग बदला

इसी तरह 15138 बनारस-राजगीर एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है. यह ट्रेन भी 21 मार्च तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी. अब यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग सोन नगर-गया-पटना की जगह वाराणसी जंक्शन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-सासाराम-आरा होते हुए पटना पहुंचेगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के नए मार्ग की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

महिला दिवस पर रेलवे की खास पहल

इस बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल की ओर से एक खास पहल की जा रही है. रविवार को पटना जंक्शन से इस्लामपुर जाने वाली ट्रेन को महिला लोको पायलट संचालित करेंगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन सुबह 10:30 बजे पटना जंक्शन से रवाना होगी.

महिलाओं के हाथों में रहेगी ट्रेन की पूरी जिम्मेदारी

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, इस ट्रेन के संचालन से लेकर तकनीकी जिम्मेदारियों तक का काम महिला कर्मचारियों की टीम संभालेगी. लोको पायलट से लेकर अन्य रेलवे स्टाफ तक, पूरी टीम महिलाओं की होगी. इसके लिए दानापुर मंडल की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं.

Also Read: नीतीश के बाद अब निशांत, कल 1 बजे JDU जॉइन करेंगे CM के बेटे, संजय झा ने किया ऐलान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन