क्लीन एनर्जी को रफ्तार देने के लिए टाटा पावर और सेल्स फोर्स में करार
Updated at : 06 Mar 2026 9:11 PM (IST)
विज्ञापन

टाटा पावर ने भारत के 'नेट-जीरो' लक्ष्य को तेजी से हासिल करने के लिए दुनिया की नंबर-1 एआई सीआरएम कंपनी सेल्सफोर्स के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है.
विज्ञापन
– क्लीन एनर्जी को रफ्तार देने के लिए टाटा पावर और सेल्स फोर्स में करार
डिजिटल क्रांति : देश भर में रूफ टॉप सोलर और ईवी चार्जिंग नेटवर्क का होगा विस्तार, एआइ तकनीक से मिलेगी मदद
मुख्य बातें
एआइ तकनीक से ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा
देशव्यापी ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को डिजिटल बैक बोन मिलेगा
दोनों कंपनियां मिलकर भविष्य के लिए ””एजेंटिक एआइ”” वर्क फ्लो विकसित करेंगी
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
टाटा पावर ने भारत के ””नेट-जीरो”” लक्ष्य को तेजी से हासिल करने के लिए दुनिया की नंबर-1 एआइसीआरएम कंपनी सेल्स फोर्स के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य रूफ टॉप सोलर (आरटीएस), इलेक्ट्रिक वाहन (इवी) चार्जिंग और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस जैसे उभरते व्यवसायों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है. मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान टाटा पावर के सीइओ एवं एमडी डॉ प्रवीर सिन्हा और सेल्स फोर्स (दक्षिण एशिया) की प्रेसिडेंट व सीइओ अरुंधति भट्टाचार्य ने इस साझा विजन की शुरुआत की.एआइ और ऑटोमेशन से सुधरेगी सेवा
इस साझेदारी के तहत टाटा पावर अपनी सहायक कंपनी ””टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड”” (टीपीआरइएल ) में सेल्स फोर्स के ””एजेंट फोर्स सेल्स, सर्विस और मार्केटिंग”” प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगी. इससे ग्राहकों और पार्टनर के अनुभवों को बेहतर बनाने के साथ-साथ संचालन में पारदर्शिता और गति आयेगी. टाटा पावर ने सेल्स फोर्स प्लेटफॉर्म पर अपनी एक विशेष डीप लर्निंग और एजेंटिक इंटेलिजेंस लेयर भी विकसित की है. इससे जीरो-टच क्वालिटी और सेफ्टी वैलिडेशन संभव होगा. इससे साइट पर तुरंत सत्यापन और ऑटोमेटेड वारंटी जनरेशन जैसे काम आसान हो जायेंगे.
बयान
टाटा पावर देश में ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन का नेतृत्व कर रही है. सेल्स फोर्स के एआइ-संचालित प्लेटफॉर्म के साथ हम अपने ऑपरेशंस को और अधिक पारदर्शी और फुर्तीला बना रहे हैं.– डॉ प्रवीर सिन्हा, सीइओ एवं एमडी, टाटा पावर
———-
टाटा पावर का डिजिटल-फर्स्ट नजरिया यह दिखाता है कि तकनीक कैसे राष्ट्रीय परिवर्तन के लिए उत्प्रेरक बन सकती है. हम डेटा और एआइ के माध्यम से एक भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा इकोसिस्टम बनाने में गर्व महसूस करते हैं.– अरुंधति भट्टाचार्य, सीइओ, सेल्स फोर्स (दक्षिण एशिया)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




