बेड-साेफा खरीदने के नाम पर ठगी

जमशेदपुर : सोमवार को दो मामले साइबर थाने में दर्ज किये गये. सिदगोड़ा की एक महिला ने बेड और सोफा बेचने के लिए 29 जून को ओएलएक्स पर विज्ञापन पोस्ट किया. इसके बाद उन्हें पांच लोगों ने फोन किया और सामान खरीदने की इच्छा जतायी. सभी कॉलर ने खुद को भारतीय सेना से जुड़ा बताया. […]
जमशेदपुर : सोमवार को दो मामले साइबर थाने में दर्ज किये गये. सिदगोड़ा की एक महिला ने बेड और सोफा बेचने के लिए 29 जून को ओएलएक्स पर विज्ञापन पोस्ट किया.
इसके बाद उन्हें पांच लोगों ने फोन किया और सामान खरीदने की इच्छा जतायी. सभी कॉलर ने खुद को भारतीय सेना से जुड़ा बताया. महिला ने भी पेटीएम आइडी और क्यूआर कोड उन लोगों से शेयर कर दिया. इसके बाद उनके अकाउंट से एक हजार रुपये पहले किसी विनय कुमार के पेटीएम में ट्रांसफर हो गये. उसके बाद मनोज यादव के अकाउंट में एक-एक हजार और एक बार दो हजार रुपये ट्रांसफर हो गये. इस तरह ठगों ने पांच हजार रुपये उड़ा लिये. साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




