Jamshedpur News : दुकानदार के यूपीआइ खाते में ली चालान की राशि, एएसआइ सस्पेंड

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 25 May 2026 1:26 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

ट्रैफिक एएसआइ द्वारा दुकानदार के यूपीआइ खाते में चालान की राशि डलवाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में एसएसपी ने आरोपित एएसआइ को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

साकची ट्रैफिक थाना में पदस्थापित है आरोपित एएसआइ शिवशंकर पासवान

गत 8 मई को गाड़ी का प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर महिला से वसूले थे रुपये

जांच में मामला सही पाये जाने पर एसएसपी ने की कार्रवाई

Jamshedpur News :

अवैध रूप से चालान वसूली के ट्रैफिक पुलिस के कारनामे ने एक बार फिर खाकी पर दाग लगा दिया है. गत शनिवार को टाटानगर स्टेशन के चाईबासा बस स्टैंड के पास तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा एक शिक्षक पर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूलने को लेकर दबाव बनाने के मामले में अभी जांच पूरी भी नहीं हुई थी कि एक और ट्रैफिक एएसआइ द्वारा दुकानदार के यूपीआइ खाते में चालान की राशि डलवाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में एसएसपी ने आरोपित एएसआइ को निलंबित कर दिया है.

आरोपित एएसआइ शिवशंकर पासवान साकची ट्रैफिक थाना में पदस्थापित है. यह मामला गत 8 मई की है. चालान की राशि दुकानदार के यूपीआइ खाते में डलवाने की शिकायत मिलने पर एसएसपी पीयूष पांडेय ने मामले की जांच का जिम्मा ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा था. जांच में मामला सही पाया गया. ट्रैफिक डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने आरोपित एएसआइ को निलंबित कर दिया. जानकारी के अनुसार, आठ मई को साकची थाना के गेट के पास एएसआइ शिवशंकर पासवान की ड्यूटी लगी थी. चेकिंग के दौरान शिवशंकर पासवान ने महिला लक्की सिंह की गाड़ी रोककर प्रदूषण का प्रमाण पत्र नहीं होने पर 500 रुपये जुर्माना लगाया. जुर्माना की राशि नकद नहीं होने पर शिवशंकर पासवान ने पास में ही एक दुकानदार मो. शमशेर अंसारी के यूपीआइ खाते में रुपये डलवा लिये. नौ मई को लक्की सिंह ने मामले की शिकायत एसएसपी से की. इसके बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola