किशनगंज अधिवक्ता संघ चुनाव में वोटिंग का उत्साह चरम पर

Updated:
विज्ञापन
kishanganj News

kishanganj News

kishanganj- News: किशनगंज जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में सुबह से मतदान केंद्र पर वकीलों की लंबी कतारें लगीं. 12 बजे तक 46 प्रतिशत मतदान पूरा, मुकाबला हुआ दिलचस्प और कड़ा.

विज्ञापन

kishanganj- News: किशनगंज से भालचंद्र मिश्रा की रिपोर्ट. किशनगंज जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव सोमवार सुबह 10 बजे से शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ. मतदान को लेकर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की जबरदस्त भीड़ देखी गई. दोपहर 12 बजे तक 46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिससे चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है.

कचहरी परिसर में सुबह से लगी लंबी कतार

मतदान के लिए जिला अधिवक्ता संघ के ऊपरी तल्ले में विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है. सुबह से ही अधिवक्ताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं. वकीलों में अपने प्रतिनिधियों को चुनने को लेकर उत्साह साफ देखा जा रहा है.

371 अधिवक्ता तय करेंगे संघ का भविष्य

निर्वाची पदाधिकारी नोनी गोपाल सिन्हा ने जानकारी दी कि इस चुनाव में कुल 371 सक्रिय सदस्य ही मतदान के पात्र हैं. इन्हीं के वोट से जिला अधिवक्ता संघ का नया नेतृत्व तय होगा. चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.

कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में सुबह से ही हलचल बनी हुई है. उम्मीदवारों के समर्थक अधिवक्ताओं से संपर्क साधते नजर आए, वहीं मतदान केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी निगरानी रखी गई.

प्रशासनिक निगरानी में जारी मतदान प्रक्रिया

चुनाव प्रक्रिया पर उप निर्वाची पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम साबरी, विनम्र सुदर्शन और हैदर हुसैन बागी सहित अन्य पदाधिकारी नजर बनाए हुए हैं. मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

दोपहर तक 46% मतदान, बढ़ी उत्सुकता

दोपहर 12 बजे तक 46 प्रतिशत मतदान पूरा हो चुका था, जिससे यह साफ है कि अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर गहरी रुचि है. शाम तक मतदान प्रतिशत और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: Raid In Bihar: गयाजी के पूर्व सांसद रंजीत सिंह के घर से छापेमारी में मिली 50 लाख की नकली दवाइयां, महिला सहित 2 गिरफ्तार, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन