परसुडीह-बोड़ाम में डकैती के दो आरोपी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2019 7:18 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह के शंकरपुर स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनांस कंपनी में दो लाख रुपये लूटपाट करने तथा बोड़ाम थाना अंतर्गत भुइयांसिनान में पेट्रोल पंप में लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गोलमुरी से गिरफ्तार किया है. उनके पास से लूटपाट में प्रयुक्त बाइक, पिस्तौल, गोली और मोबाइल बरामद किया है. गिरफ्तार […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह के शंकरपुर स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनांस कंपनी में दो लाख रुपये लूटपाट करने तथा बोड़ाम थाना अंतर्गत भुइयांसिनान में पेट्रोल पंप में लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गोलमुरी से गिरफ्तार किया है. उनके पास से लूटपाट में प्रयुक्त बाइक, पिस्तौल, गोली और मोबाइल बरामद किया है. गिरफ्तार युवकों में गोलमुरी नामदा बस्ती का समीर कुमार और उसका साथी विजय कुमार शामिल है. विजय कुमार पलामू का रहने वाला है.

गिरोह के अन्य दो साथी को राउरकेला पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व गिरफ्तार किया है. दोनों राउरकेला जेल में हैं. इधर,पुलिस गिरफ्तार समीर कुमार और विजय कुमार से पूछताछ कर रही है. दोनों के पकड़े जाने के बाद सिटी एसपी प्रभात कुमार ने परसुडीह थाना में रविवार को पूछताछ की. जानकारी के अनुसार परसुडीह शंकरपुर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनांस कंपनी में लूटपाट के पूर्व गिरोह के सदस्यों ने रेकी की थी. 21 मई को लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया.
परसुडीह में लूट को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य शहर से बाहर चले गये. दो-तीन दिनों बाद गिरोह के सदस्य वापस लौटे. जिसके बाद सभी बोड़ाम गये वहां लौटने के क्रम में भुइयांसिनान में पेट्रोल पंप में लूटपाट किया. पेट्रोल पंप में लूटपाट के बाद गिरोह के सदस्य राउरकेला में भी लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन राउरकेला पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दो समीर व विजय फरार हो गये थे.
वहां से भागने के बाद दोनों गोलमुरी में रह रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. सोमवार को पुलिस मामले का खुलासा करेगी.मालूम हो कि गत 21 मई को परसुडीह के शंकरपुर स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस कंपनी में बाइक सवार चार बदमाशों ने दिन दहाड़े पिस्तौल का भय दिखाकर 2 लाख रुपये लूट लिया था. वहीं 29 मई को बोड़ाम थाना अंतर्गत भुइयांसिनान में बदमाशों ने पेट्रोल पंप से 15 हजार रुपये लूट लिये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola