पद्म पुरस्कार 2026: पद्म श्री लेने पहुंचे मार्शल आर्ट विशेषज्ञ, पीएम मोदी को किया साष्टांग दंडवत

Updated:
विज्ञापन
President Droupadi Murmu Padma Awards 2026

पद्म श्री लेने पहुंचे मार्शल आर्ट विशेषज्ञ, फोटो एक्स

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया. राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी है. इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं.

विज्ञापन

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब पद्म विजेताओं को सम्मानित कर रही थीं, तब उस समय एक अनोखा नजारा देखने को मिला. पारंपरिक मार्शल आर्ट विशेषज्ञ पद्म श्री पुरस्कार ग्रहण करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साष्टांग प्रणाम किया. तुरंत पीएम मोदी अपनी कुर्सी से उठे और सिलंबम विशेषज्ञ के पजनीवेल को उठाया. के पजनीवेल पुडुचेरी के रहने वाले हैं और उन्हें पारंपरिक मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया.

दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, नम आंखों से हेमा मालिनी ने लिया सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रसिद्ध दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने नम आंखों से दिवंगत पति और महान अभिनेता का सम्मान ग्रहण किया. धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया. अभिनेता धर्मेंद्र के अलावा शास्त्रीय संगीतकार एवं वायलिन वादक एन राजम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया. राजम को भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके अहम योगदान के लिए, खासकर ‘गायकी अंग’ शैली के माध्यम से वायलिन प्रस्तुति को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया. राजम ने पंडित ओंकारनाथ ठाकुर से संगीत के गुर सीखे थे.

पीयूष पांडे पद्म भूषण से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञापन जगत के दिग्गज दिवंगत पीयूष पांडे को पद्म भूषण से सम्मानित किया. यह पुरस्कार उनकी पत्नी नीता जोशी ने ग्रहण किया. इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी; चुनौतियों का सामना कर रहे पारंपरिक भारतीय कला ‘अवधान’को पुनर्जीवित करने वाले शतावधानी आर गणेश; कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय सुरेश कुमार कोटक; और उदर रोग विशेषज्ञ कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी को पद्म भूषण से सम्मानित किया.

वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत को पद्म श्री

वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र पंत, जिन्होंने पूरे भारत में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए काम किया, को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया. सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल ने भारत के रक्षा विनिर्माण इकोसिस्टम में अपने योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त किया.

पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को पद्म श्री

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर, अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व महानिदेशक के विजय कुमार को पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola