ePaper

बिजली रहने पर ही मिलता है पीने का पानी

Updated at : 05 Apr 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली रहने पर ही मिलता है पीने का पानी

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय से करीब डेढ़ किमी दूर स्थित तिरिलटोला के बनिया बस्ती (हलुदबनी-परसुडीह) में पानी की घोर किल्लत है. बस्ती के करीब 70 परिवार को एक चापानल पर आश्रित होना पड़ रहा है. बस्ती में दो चापानल है. इसमें से एक स्थायी रूप से कई सालों से खराब पड़ा हुआ है. दूसरे […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय से करीब डेढ़ किमी दूर स्थित तिरिलटोला के बनिया बस्ती (हलुदबनी-परसुडीह) में पानी की घोर किल्लत है. बस्ती के करीब 70 परिवार को एक चापानल पर आश्रित होना पड़ रहा है. बस्ती में दो चापानल है. इसमें से एक स्थायी रूप से कई सालों से खराब पड़ा हुआ है. दूसरे चापानल का हैंडल खोल दिया गया है. उसमें सबमर्सिबल मशीन लगा दिया गया है.
इसी चापानल पूरे बस्ती का सहारा है. लोगों को प्रतिदिन लंबी लाइन लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. बिजली नहीं रहने पर पूरा दिन गुजर जाता है, लेकिन बारी नहीं आती है, इसलिए लोग यहां सुबह उठकर सबसे पहले अपना बाल्टी, जार या डेकची पानी सप्लाई प्वाइंट में पहुंचा देते हैं, फिर जब बिजली आती है, तो पहुंच जाते हैं.
दो पंचायत के अंतर्गत आता है यह बस्ती. परसुडीह क्षेत्र के तिरिलटोला-बनिया बस्ती दो पंचायत के अंतर्गत आता है. बस्ती का आधा हिस्सा मध्य हलुदबनी पंचायत व कुछ हिस्सा पश्चिम हलुदबनी पंचायत के अंतर्गत आता है. इसका खामियाजा बस्ती के लोगों को झेलना पड़ रहा है. वोटिंग की बात करें, तो एक ही घर के लोग अलग-अलग पंचायत के बूथों में वोट देने जाते हैं.
सर्वे के बाद भी बस्ती में नहीं बिछा है पाइपलाइन. छोटागोविंदपुर जलापूर्ति योजना के अंतर्गत तिरिलटोला-बनिया बस्ती का सर्व हो चुका है, लेकिन बस्ती में अब तक पाइपलाइन बिछाने का काम नहीं हुआ है, जबकि आसपास के सभी बस्ती में पाइपलाइन बिछाने व कनेक्शन देने का काम पूरा हो गया है. बस्तीवासी परेशान हैं कि उनकी बस्ती में जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन बिछाया जायेगा या नहीं. पंचायत प्रतिनिधियों से बस्ती में पाइपलाइन बिछाने के मसले पर पूछे जाने पर विभाग का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola