jharkhand kabaddi: झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग में खेलेंगे शहर के पंकज तिवारी

जमशेदपुर. कबड्डी प्रीमियर लीग के तर्ज पर गढ़वा में 11-14 जून तक झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जायेगा.
जमशेदपुर. कबड्डी प्रीमियर लीग के तर्ज पर गढ़वा में 11-14 जून तक झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जायेगा. इस लीग में जमशेदपुर के युवा खिलाड़ी पंकज तिवारी खेलते हुए नजर आयेंगे. पूर्वी सिंहभूम जिला के कप्तान पंकज तिवारी को नीलांबर-पीतांबर फाइटर्स की टीम ने अपने साथ अनुबंधित किया है. रांची में आठ जून को हुए नीलामी में पंकज को नीलांबर-पीतांबर की टीम ने खरीदा है. वह इस प्रतिष्ठित लीग में खेलने वाले पूर्वी सिंहभूम जिले के एकमात्र खिलाड़ी हैं. झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में झारखंड के अलावा पूरे देश के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आयेंगे. इस लीग में नीलांबर-पीतांबर फाइटर्स टीम के अलावा तेलंगा खड़िया ब्लास्टर्स, बिरसा मुंडा लायंस, कार्तिक उरांव राइनोज, वीर बुद्धु भगत टाइगर, तिलका मांझी द वॉरियर की टीमें खेलती हुई नजर आयेगी. सभी टीमों का नाम झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारकों के नाम पर रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










