राजेश मार्डी ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची सिनगो हेंब्रम को लिया गोद

Updated:
विज्ञापन

राजेश मार्डी ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची सिनगो हेंब्रम को लिया गोद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के राजेश मार्डी ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची सिनगो हेंब्रम को गोद लिया है. अब वे बच्ची को हर महीने ब्लड उपलब्ध कराएंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर के परसुडीह सरजामदा निवासी राजेश मार्डी ने ओडिशा रायरंगपुर प्रखंड एदलबेड़ा निवासी स्व. लालमाेहन हेंब्रम की साढ़े चार वर्षीय बेटी सिनगो हेंब्रम को गोद लिया. लालमोहन हेंब्रम की बेटी थैलेसीमिया पीड़ित है. उसके शरीर में रक्त नहीं बनता है. बच्ची को हर महीने रक्त की जरूरत होती है. बच्ची का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है. राजेश मार्डी शुक्रवार को परसुडीह खासमहल स्थित सदर अस्पताल में बच्ची को देखने के लिए पहुंचे थे. बच्ची की मां साकरो हेंब्रम ने बताया कि वह बहुत ही गरीब है. उनके पति का पहले ही देहांत हो चुका है. परिवार की सारी जिम्मेदारी उनके ही कंधे पर है.

विज्ञापन

खेतीबाड़ी व गांव में मजदूरी करने उनका गुजर बसर होता है. लगभग एक साल पहले जब बच्ची को रक्त की जरूरत हुई, तो पहले कटक में ब्लड चढ़ाया जाता रहा है. पिछले तीन सालों से लगातार रायरंगपुर में ब्लड चढ़ाया, लेकिन अब डोनर के अभाव में रायरंगपुर ब्लड बैंक ने ब्लड देने से इनकार कर दिया. ऐसे में वह अब हर महीने बेटी के लिए ब्लड उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया है. इस बात की जानकारी जब राजेश मार्डी को हुई, तो उन्होंने बच्ची को गोद लेने का निर्णय लिया. अब जब-जब बच्ची को ब्लड की जरूरत होगी, वे उसे हमेशा उपलब्ध कराते रहेंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola