अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, सोमवार को द्वितीय पाली में काम नहीं करेंगे अधिवक्ता

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन हो गया है. शोक में सोमवार को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य बंद रहेंगे.
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
जिला बार एसोसिएशन के सदस्य सरजामदा निवासी अधिवक्ता भीम हेंब्रम (62 वर्ष) का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया. जानकारी के अनुसार करीब एक माह पूर्व भीम हेंब्रम की पत्नी का निधन हो गया था. वे वर्ष 1998 से जमशेदपुर जिला बार संघ के नियमित प्रैक्टिस कर रहे थे. जिला बार एसोसिएशन ने सोमवार को द्वितीय पाली में अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य से अलग रहने की बात कही है.
इधर, शनिवार को अधिवक्ता अक्षय कुमार झा की अगुवाई में बैठक हुई, जिसमें अधिवक्ता कल्याण कोष की आवंटन, सुरक्षा और स्वास्थ्य बीमा योजना पर विचार-विमर्श किया गया. झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि जल्द ही पूरी कमेटी का गठन हो जायेगा. इस मौके पर अब्दुल कलाम रसीदी, गुलरेज अख्तर, दिनेश कुमार पांडे, रंजीत कुमार पांडे, सिद्धार्थ शंकर दुबे, कुलविंदर कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










