बागबेड़ा स्कूल के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रखंड प्रमुख को ज्ञापन सौंपा

पंचायत प्रतिनिधियों ने जर्जर स्कूल को मरम्मतीकरण की मांग को लेकर प्रखंड प्रमुख को मांग पत्र सौंपा | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत के लिए प्रखंड प्रमुख को ज्ञापन सौंपा गया है. बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है.
जमशेदपुर.बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरे की मरम्मत की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय के दोनों कमरे पिछले कई वर्षों से काफी जर्जर स्थिति में है, इसके बावजूद इन्हीं कमरों में बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा है. छत का छज्जा लगातार टूटकर गिर रहा है, जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चों और पढ़ा रहे शिक्षकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है. समय रहते मरम्मत न होने पर किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
प्रतिनिधि मंडल ने बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए जल्द से जल्द मरम्मत कराने का आग्रह किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से पत्राचार करेंगे. साथ ही उनसे वार्ता कर जर्जर कमरों की अविलंब मरम्मत का प्रयास किया जायेगा. ज्ञापन सौंपने वालों में पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, सुनील गुप्ता, सुशील कुमार, सोनिया भूमिज, जैस्मिन गुड़िया व वार्ड सदस्य उमेश पांडेय समेत अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दशमत सोरेन
दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










