झारखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जुटान) का चुनाव आज, ऑनलाइन होगा मतदान

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जुटान) के चुनाव आज ऑनलाइन माध्यम से होंगे. 388 मतदाता गूगल फॉर्म के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

झारखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के वर्ष 2026 के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गयी है. चुनाव समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मतदान रविवार, 26 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से होगा. चुनाव समिति रविवार की सुबह 10 बजे "जुटान 2026" व्हाट्सएप समूह में गूगल फॉर्म का लिंक साझा करेगी. कुल 388 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सभी मतदाताओं को मतदान से पूर्व वोटर सूची से अपना क्रमांक नोट करने की सलाह दी गयी है. फॉर्म में मतदाता क्रमांक, विश्वविद्यालय का नाम और मतदाता का नाम भरना अनिवार्य होगा. निष्पक्षता बनाये रखने के लिए प्रत्येक मतदाता केवल एक बार ही वोट कर सकेंगे.

विज्ञापन

विभिन्न पदों के प्रत्याशी

अध्यक्ष: जगदीश लोहरा (जे एन कॉलेज, रांची विवि) व नितेश कुमार पासवान (केसीबी कॉलेज बेड़ो, रांची विवि).

उपाध्यक्ष : डॉ. अशोक कुमार रवानी (जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, कोल्हान विवि) व अवध बिहारी महतो (मारवाड़ी कॉलेज, रांची विवि).

प्रकाशन सचिव : डॉ. विनय कुमार गुप्ता (एलबीएसएम कॉलेज, कोल्हान विवि), रोज उरांव (रामगढ़ कॉलेज, वीबीयू) व जितेश पासवान (सिमडेगा कॉलेज, रांची विवि).

संयुक्त सचिव : अवध बिहारी महतो (मारवाड़ी कॉलेज, रांची विवि) व रणजीत कुमार दास (मार्खम कॉलेज, वीबीयू).

कोषाध्यक्ष : पवन कुमार दास (मांडर कॉलेज, रांची विवि) व राहुल कुमार (मारवाड़ी कॉलेज, रांची विवि).


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola