टिस्को मिल्स सोसाइटी के सदस्यों को मिलेगा 4200 रुपये तक का लाभांश, लोन की सीमा भी बढ़ी

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

टिस्को मिल्स सोसाइटी की 83वीं आमसभा में सदस्यों के लिए 4200 रुपये लाभांश और लोन सीमा बढ़ाकर 7.50 लाख रुपये करने का बड़ा फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

दी टिस्को मिल्स कंबाइंड को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की 83वीं आमसभा टाटा स्टील के इंपैक्ट सेंटर में हुई. इसमें कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इस दौरान सोसाइटी की आर्थिक स्थिति की रिपोर्ट साझा की गयी. इसमें बताया गया कि सोसाइटी की आर्थिक स्थिति, विनियोग और प्रदत्त हिस्से में बढ़ोतरी हुई है. इस साल भी लोन की सीमा में बढ़ोतरी की गयी है. अब सदस्यों को 7.50 लाख रुपये लोन उपलब्ध होगी. इस साल सर्वाधिक 4200 रुपये लाभांश देने की घोषणा की गयी. लाभांश के साथ अतिरिक्त 650 रुपये और मेमोंटो भी दिया जायेगा, जबकि 300 रुपये का जलपान का कूपन भी दिया जायेगा.

इससे पहले आमसभा में उपस्थित अध्यक्ष विनीत कुमार शाह, उपाध्यक्ष दीबा अहमद, सचिव राजेश कुमार चक्रवर्ती, प्रबंधन समिति के सारे सदस्यों का स्वागत किया गया. उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सभी का अभिनंदन किया. बैठक का संचालन अध्यक्ष विनीत कुमार शाह ने किया. इस मौके पर एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान दिवंगत सदस्यों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने के संबंध में जानकारी दी गयी. फिर सोसाइटी के 25 साल से सदस्यता के लिए 5 सदस्यों को सम्मानित भी किया गया. आमसभा में प्रबंधन समिति के सदस्य राजन पांडेय, विपुल कुमार सिंह, मुक्तिकांत मोहंती, नितेश कुमार, संतोष कुमार मोहंती समेत अन्य लोग उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन कुंतला बंदोपाध्याय ने दिया.


विज्ञापन
Brajesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Brajesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola