जुगसलाई में मंदिर के सामने शराब दुकान खोलने का विरोध

जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर विरोध प्रदर्शन करते लोग | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के जुगसलाई में मंदिर के सामने शराब दुकान खोलने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है. प्रशासन से दुकान को तुरंत बंद करने की मांग की गई है.
जमशेदपुर : जुगसलाई क्षेत्र में मंदिर के ठीक सामने शराब दुकान खोले जाने के विरोध में शनिवार को जमशेदपुर टाइगर क्लब के अध्यक्ष आजाद गिरि के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारी ने भी आंदोलन का समर्थन किया. पुजारी का कहना था कि धार्मिक स्थल के समीप शराब की दुकान खुलने से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं. उन्होंने प्रशासन से तत्काल दुकान बंद कराने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा और मामले को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा जायेगा. विरोध प्रदर्शन की सूचना पाकर जुगसलाई थाना की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दशमत सोरेन
दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










