स्नातक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा 28 जुलाई से शुरू, सारण-सीवान-गोपालगंज के 18 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
फोटो, जेपीयू का प्रशासनिक भवन | Prabhat Khabar Network

फोटो, जेपीयू का प्रशासनिक भवन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा 28 जुलाई से शुरू होकर 5 अगस्त तक चलेगी. सारण, सीवान और गोपालगंज के 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा विभाग ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली है.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा 28 जुलाई से शुरू होगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए परीक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सारण, सीवान और गोपालगंज जिले के कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी.

दो पालियों में पांच अगस्त तक चलेगी परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 28 जुलाई से पांच अगस्त तक दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी.

कदाचार रोकने के लिए ऑब्जर्वर टीम तैनात

परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त बनाने के लिए परीक्षा विभाग की ओर से विशेष गाइडलाइन जारी की गई है. सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए ऑब्जर्वर टीम नियुक्त की गई है, जो परीक्षा संचालन की व्यवस्था पर नजर रखेगी.

दो ग्रुप में बांटे गए स्नातक के विषय

स्नातक के सभी विषयों को परीक्षा के लिए दो ग्रुप में विभाजित किया गया है. ग्रुप ए में बॉटनी, जूलॉजी, भौतिकी, केमिस्ट्री, गणित, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भोजपुरी, संस्कृत और कॉमर्स को शामिल किया गया है.

वहीं ग्रुप बी में भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, सोशियोलॉजी, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संगीत, ग्रामीण अर्थशास्त्र और एलएसडब्ल्यू विषय रखे गए हैं.

कॉलेजों में बांटे जा रहे एडमिट कार्ड

परीक्षा विभाग ने 24 जुलाई को ही सभी कॉलेजों में एडमिट कार्ड भेज दिया था. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत छात्र-छात्राओं के बीच एडमिट कार्ड का वितरण किया जा रहा है. रविवार को अवकाश के बावजूद कई कॉलेजों में एडमिट कार्ड वितरण के लिए कार्यालय खुले रहे.

इस दौरान कुछ विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड में आंशिक त्रुटियां मिलीं, जिन्हें कॉलेज स्तर पर सत्यापन के बाद सुधार दिया गया.

पहले दिन मेजर कोर्स के पेपर की होगी परीक्षा

परीक्षा के पहले दिन मेजर कोर्स एमजेसी-3 के अंतर्गत आने वाले विषयों की परीक्षा ली जाएगी. पहली पाली में बॉटनी, जूलॉजी, भौतिकी, केमिस्ट्री, गणित, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भोजपुरी, संस्कृत और कॉमर्स के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी.

दूसरी पाली में भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, सोशियोलॉजी, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, एआईएच एंड सी, संगीत, ग्रामीण अर्थशास्त्र और एलएसडब्ल्यू विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

इन पाठ्यक्रमों के पेपर होंगे शामिल

थर्ड सेमेस्टर परीक्षा में मेजर कोर्स, माइनर कोर्स, मल्टी डिसीप्लिनरी कोर्स, एबिलिटी एनहैंसमेंट कोर्स और स्किल एनहैंसमेंट कोर्स के पेपर शामिल होंगे. मल्टी डिसीप्लिनरी कोर्स के लिए कॉलेजिएट और नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों का शेड्यूल अलग-अलग निर्धारित किया गया है.

सारण, सीवान और गोपालगंज में बनाए गए परीक्षा केंद्र

सारण जिले में राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, राम जयपाल कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, जयप्रकाश महिला कॉलेज, जगलाल चौधरी कॉलेज, पीसी विज्ञान कॉलेज, नंदलाल सिंह कॉलेज दाउदपुर, प्रभुनाथ कॉलेज परसा, यदुनंदन कॉलेज दिघवारा और एचआर कॉलेज अमनौर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

सीवान जिले में डीएवी कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज, जेडए इस्लामिया कॉलेज और राजा सिंह कॉलेज परीक्षा केंद्र होंगे.

वहीं गोपालगंज जिले में कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला कॉलेज और गोपेश्वर कॉलेज हथुआ में स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जाएगी.


विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन