पटना में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, सड़क किनारे मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

सांकेतिक तस्वीर
पटना सिटी में दो संदिग्ध घटनाओं ने इलाके को दहला दिया है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला की जान ले ली, वहीं सड़क किनारे एक अधेड़ का शव मिला। पुलिस दोनों मामलों की गहराई से जांच कर रही है।
पटना सिटी से अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
पटना सिटी से अमिताभ श्रीवास्तव. पटना सिटी में सड़क हादसे और संदिग्ध मौत की दो घटनाओं ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है. पहली घटना में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गई.
इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम
बाइपास यातायात थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि शनिवार देर रात छोटी पहाड़ी के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी थी. हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. यातायात थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.
पुरानी बाइपास रोड पर मिला अधेड़ का शव
वहीं दूसरी घटना में अगमकुंआ थाना क्षेत्र के पुरानी बाइपास रोड पर सड़क किनारे फुटपाथ से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है.
यादव टिम्बर के पास मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार नागरिकों ने यादव टिम्बर के समीप फुटपाथ पर शव पड़े होने की सूचना दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 56 वर्षीय अज्ञात अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण
पुलिस ने बताया कि अधेड़ की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. प्रारंभिक जांच में बीमारी के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
72 घंटे तक सुरक्षित रखे जाएंगे दोनों शव
पुलिस ने बताया कि दोनों अज्ञात शवों को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. इस दौरान शवों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










