Jsa league jfc: जेएसए लीग के लिए जेएफसी की रिजर्व व यूथ टीम तैयार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) के तत्वावधान में आगामी 16 जून से प्रतिष्ठित जेएसए फुटबॉल लीग का आगाज होने जा रहा है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) के तत्वावधान में आगामी 16 जून से प्रतिष्ठित जेएसए फुटबॉल लीग का आगाज होने जा रहा है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) की टीमें पूरी तरह तैयार हैं और इन दिनों टीएफए (टीएफए) व फ्लैट लेट मैदान पर कड़ा अभ्यास कर रही हैं. लीग में इस बार जेएफसी की दो टीमें अलग-अलग डिवीजनों में अपनी चुनौती पेश करेंगी. प्रीमियर डिवीजन में जेएफसी रिजर्व टीम खेलती हुइ नजर आयेगी. मुख्य कोच कैजाद अंबापर्दिवाला के मार्गदर्शन में यह टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, ए डिवीजन में जेएफसी की यूथ टीम खेलेगी. कोच शक्ति सिंह के नेतृत्व में यह युवा टीम ए डिवीजन की चुनौतियों को पार करते हुए सुपर डिवीजन में क्वालीफाई करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola