झारखंड के पूर्व विधायक सूर्यसिंह बेसरा बने आदिवासी धर्मगुरु, महाराष्ट्र में हुआ महासम्मेलन

Updated:
विज्ञापन

सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में आयोजित आदिवासी राष्ट्रीय महासम्मेलन में झारखंड के पूर्व विधायक सूर्यसिंह बेसरा को सर्वसम्मति से 'आदिवासी धर्मगुरु' चुना गया. इस सम्मेलन में आदिवासियों के अधिकारों और पहचान पर महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं.

विज्ञापन

जमशेदपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर (चिमूर) में आयोजित आदिवासी राष्ट्रीय महासम्मेलन में झारखंड के पूर्व विधायक और ‘दरबार’ के संस्थापक सूर्यसिंह बेसरा को सर्वसम्मति से ‘आदिवासी धर्मगुरु’ घोषित किया गया. विश्वनाथ वाकड़े की अध्यक्षता में आयोजित महासम्मेलन में सूर्यसिंह बेसरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं प्रेम शाही मुंडा और भुवन सिंह कोर्राम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

विज्ञापन

महासम्मेलन में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और झारखंड समेत विभिन्न राज्यों से 1,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान आदिवासी अधिकारों, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गयी.

सूर्य सिंह बेसरा
सूर्य सिंह बेसरा

राष्ट्रीय पुनर्जागरण के लिए पांच संगठनों को मिली जिम्मेदारी

महासम्मेलन में आदिवासियों की विविधता में एकता और राष्ट्रीय स्तर पर पुनर्जागरण अभियान को गति देने के लिए पांच प्रमुख संगठनों को जिम्मेदारी दी गयी. इनमें ‘दरबार’, ‘को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ आदिवासी पॉलिटिकल पार्टीज’, ‘नेशनल ट्राइबल यूथ एंड स्टूडेंट्स फेडरेशन’, ‘नेशनल ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल’ और ‘नेशनल ट्राइबल विमेंस ऑर्गनाइजेशन’ शामिल हैं.

इन संगठनों के माध्यम से देशभर के आदिवासियों को एक मंच पर लाने, उनकी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने और सामाजिक-राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने की योजना है.

दिसंबर में दिल्ली में होगा राष्ट्रीय आदिवासी अधिवेशन

सम्मेलन में पारित प्रस्तावों के प्रारूप और सांगठनिक ढांचे को अंतिम रूप देने के लिए दिसंबर में दिल्ली में ‘राष्ट्रीय आदिवासी अधिवेशन’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए देश के सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से संयोजित मंडली का मनोनयन किया जाएगा.

दिल्ली में होने वाले अधिवेशन के माध्यम से आदिवासी समाज की प्रमुख मांगों और सांगठनिक रूपरेखा को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखने की योजना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola