10वीं मंजिल से कूदे टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी, बेटी को मुंबई छोड़ने के बाद आखिर क्यों थे इतने परेशान
संदीप पाल की फाइल फोटो
जमशेदपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां टाटा स्टील के मर्चेंट मिल के एक पूर्व अधिकारी ने 10वीं मंज़िल से कूदकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि वे अपनी बेटी को मुंबई में छोड़ने के बाद से गहरे डिप्रेशन में थे.
जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन के फेज-7 में सोमवार सुबह टाटा स्टील के मर्चेंट मिल के पूर्व अधिकारी संदीप पाल (62) की मौत हो गयी. वह बहुमंजिला इमारत की 10वीं मंजिल के दूसरे तल पर रहते थे. सोमवार की सुबह करीब 5 बजे वह बिना किसी कों कुछ कहे फ्लैट के छत पर गए और कूद गए. नीचे गिरते ही मौके पर उनकी मौत हो गई.
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग उन्हें तत्काल टीएमएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे संदीप पाल
पुलिस के अनुसार, संदीप पाल पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे. करीब 15 दिन पहले ही वह अपनी बेटी का दाखिला मुंबई के एक कॉलेज में कराकर वापस लौटे थे. इसके बाद से वह काफी तनाव में रह रहे थे. परिजनों के अनुसार, मुंबई के रहन-सहन और माहौल को लेकर वह अपनी बेटी की सुरक्षा और स्थिति को लेकर काफी चिंतित रहने लगे थे.
आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस
शंकर हेंब्रम ने बताया कि घटना के समय वह घर पर सो रहे थे. हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि संदीप पाल अपनी बेटी को मुंबई में छोड़कर आने के बाद काफी परेशान थे.
बिरसानगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए