Jamshedpur News : जिले के सभी सरकारी अस्पताल व सीएचसी में लगेगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जिले के एमजीएम, सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम लगाया जायेगा.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
जिले के एमजीएम, सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम लगाया जायेगा. इसके लिए विभाग के द्वारा प्रति स्वास्थ्य संस्थान चार लाख 98 हजार 951 रुपये दिये गये हैं. इसके माध्यम से मुख्यालय एवं स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच त्वरित संवाद स्थापित किया जा सकेगा. इसमें लगने वाले उपकरण की खरीदारी झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से होगी. खरीद की प्रक्रिया जेम पोर्टल या ई टेंडर के माध्यम से की जायेगी. जिन संस्थाओं में पहले से यह सुविधा उपलब्ध है, वहां दोबारा नहीं लगाया जायेगा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम लगाने के लिए एमीजएम अस्पताल, सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल समेत नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चिह्नित किया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन