टाटा स्टील में नया सप्लाई चेन मैनेजमेंट डिवीजन का गठन, वीपी बने दिब्येंदु

Updated at : 19 Mar 2019 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा स्टील में नया सप्लाई चेन मैनेजमेंट डिवीजन का गठन, वीपी बने दिब्येंदु

जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने कंपनी के विस्तारीकरण को ध्यान में रखकर सप्लाई चैन मैनेजमेंट नाम से नया डिवीजन बनाया है. राॅ मेटेरियल, लॉजिस्टिक व कस्टमर सर्विसेस को मिलाकर इसे सेंट्रलाइज्ड कर दिया गया है. दिब्येंदु बोस को सप्लाइ चेन का नया वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है. वह नये निवेश की संभावनाओं के साथ […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने कंपनी के विस्तारीकरण को ध्यान में रखकर सप्लाई चैन मैनेजमेंट नाम से नया डिवीजन बनाया है. राॅ मेटेरियल, लॉजिस्टिक व कस्टमर सर्विसेस को मिलाकर इसे सेंट्रलाइज्ड कर दिया गया है. दिब्येंदु बोस को सप्लाइ चेन का नया वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है. वह नये निवेश की संभावनाओं के साथ जमशेदपुर, कलिंगानगर व भूषण स्टील के सप्लाइ चेन की व्यवस्था देखेंगे.

दिब्येंदु टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन को रिपोर्ट करेंगे व कोलकाता से कामकाज देख सकेंगे. नयी व्यवस्था में आरएमएम चीफ आदित्य नाथ ठाकुर, सीएसडी चीफ जगजीत सिंह तथा लॉजिस्टिक चीफ अमिताभ पांडा अब दिव्येंदु बोस को रिपोर्ट करेंगे. इसके अलावा नये बदलाव के तहत चीफ प्रोडक्शन प्लानिंग दीपांकर दासगुप्ता, हेड प्लानिंग महुआ गुप्ता, सीनियर मैनेजर बाबूली साहू, ग्रुप हेड अमिताभ पांडा, चीफ सीएसडी जगजीत सिंह, चीफ रॉ मैटेरियल मैनेजमेंट आदित्यनाथ ठाकुर, चीफ आरएमएचएस सीएल कर्ण की रिपोर्टिंग में बदलाव हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola