जमशेदपुर : मुख्यमंत्री के कारकेड में कम हुए वाहन
Updated at : 12 Mar 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास के कारकेड में वाहनों की संख्या कम कर दी गयी. सात गाड़ियों अौर एक एंबुलेंस के कारकेड में एग्रिको स्थित आवास से मुख्यमंत्री रांची जाने के लिए सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर डीएसपी को छोड़ कर कोई वरीय पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद नहीं था. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास के कारकेड में वाहनों की संख्या कम कर दी गयी. सात गाड़ियों अौर एक एंबुलेंस के कारकेड में एग्रिको स्थित आवास से मुख्यमंत्री रांची जाने के लिए सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर डीएसपी को छोड़ कर कोई वरीय पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद नहीं था. सोनारी एयरपोर्ट पर कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, सतवीर सिंह सूमो आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
रांची में होने वाले प्रीति भोज पर की चर्चा : रांची रवाना होने के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने करीबी कार्यकर्ताअों के साथ रांची में मंगलवार को पुत्र ललित दास की शादी के प्रीति भोज की तैयारियों को लेकर चर्चा की. सूर्य मंदिर में पुराने कार्यकर्ताअों को प्रीति भोज के लिए जिम्मेवारी सौंपी.
रांची की मंत्री, विधायक, विपक्ष के नेता समेत चुनिंदा लोग शामिल होंगे. कार्यकर्ताअों के साथ 14 मार्च को दिल्ली में होनेवाले प्रीति भोज की भी चर्चा की गयी.
झंडा-बैनर हटाने का निर्देश : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एयरपोर्ट पर मौजूद कार्यकर्ताअों को आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण एग्रिको समेत सभी स्थानों से झंडा, बैनर, फ्लैक्स हटाने तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




