विकास यात्रा में शहरवासियों की सकारात्मक भूमिका की है उम्मीद : एन चंद्रशेखरन

Updated at : 03 Mar 2019 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
विकास यात्रा में शहरवासियों की सकारात्मक भूमिका की है उम्मीद : एन चंद्रशेखरन

जुबिली पार्क में 45 मिनट से अधिक समय तक रहे चेयरमैन, सुरक्षा घेरा तोड़कर मिले जमशेदपुर : संस्थापक जयंती की पूर्व संध्या पर जुबिली पार्क में आयोजित विद्युत सज्जा के उद्घाटन के अवसर पर जमशेदपुर में मौजूद टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि खुश हूं इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बन कर. […]

विज्ञापन

जुबिली पार्क में 45 मिनट से अधिक समय तक रहे चेयरमैन, सुरक्षा घेरा तोड़कर मिले

जमशेदपुर : संस्थापक जयंती की पूर्व संध्या पर जुबिली पार्क में आयोजित विद्युत सज्जा के उद्घाटन के अवसर पर जमशेदपुर में मौजूद टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि खुश हूं इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बन कर. इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए उन्होंने जमशेदपुर के लोगों कोबधाई दी.
कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शहर वासी विकास की यात्रा में अपनी सकारात्मक भूमिका अदा करते रहेंगे. चेयरमैन ने प्रोटोकॉल सुरक्षा घेरा तोड़ कर बेहद आम आदमी की तरफ मीडिया के सवालों के जवाब दिये. करीब 45 मिनट के कार्यक्रम में चेयरमैन ने दो बार पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के एक सौ वर्ष का सफर आपसी तालमेल और प्रोग्रेसिव सोच से तय हुआ है.
हम उम्मीद करते हैं कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. पार्क की लाइटिंग का उद्घाटन करने के बाद लेजर शो के जरिये प्रस्तुत किये गये संस्थापक, टाटा स्टील व जमशेदपुर के इतिहास को देख कर उन्होंने इसे बेहद सफल प्रयोग करार दिया. लेजर शो के जरिये लगभग 180 सेकेंड में पूरे इतिहास के बारे में बताया गया.
कालीमाटी से मेट्रोपोलिटन शहर तक के सफर को पेश किया गया. मौके पर कंपनी के ग्लोबल सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, पत्नी रुचि नरेंद्रन सहित टाटा स्टील के तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहे. लाइटिंग के बाद प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए संस्थापक की प्रतिमा से प्रदर्शनी स्थल तक का सफर चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पैदल चलकर पूरा करने को तैयार दिखे. एमडी के विशेष अनुरोध पर उन्होंने बैटरी चालित कार से यह दूरी तय की. इसे टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने अपने हाथ से ड्राइव किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola