जमशेदपुर : शहर के दो राष्ट्रीय तीरंदाज की हादसे में मौत, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया शोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 7:49 AM
जमशेदपुर : मध्य प्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर बुढ़ार थाना क्षेत्र के लालपुर हवाई अड्डे के सामने सड़क हादसे में जमशेदपुर निवासी दो नेशनल तीरंदाज की मौत हो गयी. मृतकों में साकची स्थित सागर होटल के पास रहनेवाले जसपाल सिंह (22) आैर मानगो के डिमना रोड निवासी […]
जमशेदपुर : मध्य प्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर बुढ़ार थाना क्षेत्र के लालपुर हवाई अड्डे के सामने सड़क हादसे में जमशेदपुर निवासी दो नेशनल तीरंदाज की मौत हो गयी. मृतकों में साकची स्थित सागर होटल के पास रहनेवाले जसपाल सिंह (22) आैर मानगो के डिमना रोड निवासी सरस सोरेन (27) शामिल हैं.
घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की है. दोनों खिलाड़ियों के शव को बुढ़ार स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है. परिजन बुधवार को शहडोल के लिए रवाना हो गये. जसपाल इंडोर विश्व कप तीरंदाजी का स्वर्ण पदक विजेता था. सरस एनआइएस सर्टिफिकेट कोर्स 2018-19 का टाॅपर था. उसने राष्ट्रीय स्तर के कई पदक जीते थे. रांची के एक्सपोर्ट क्लब से दोनों तीरंदाजी के नेशनल प्लेयर बने थे. बताया जाता है कि जसपाल और सरस भोपाल में चल रही जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










