एलआइसी पदाधिकारी ने लाखों ठगे, हंगामा
Updated at : 29 Nov 2018 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर एलआइसी में डेवलपमेंट ऑफिसर का काम करने वाले रवि प्रकाश झा ने सोनारी पंचवटी के 20 लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली. उसने लोगों को एक वर्ष में रुपये डबल करने का प्रलोभन देकर जाल में फंसाया था. 27 नवंबर की रात ठगी के शिकार लोगों ने रवि प्रकाश को […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर एलआइसी में डेवलपमेंट ऑफिसर का काम करने वाले रवि प्रकाश झा ने सोनारी पंचवटी के 20 लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली. उसने लोगों को एक वर्ष में रुपये डबल करने का प्रलोभन देकर जाल में फंसाया था. 27 नवंबर की रात ठगी के शिकार लोगों ने रवि प्रकाश को जाल बिछाकर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया.
हिरासत में लिये गये रवि प्रकाश झा के पिता बिहारी लाल झा रात एक बजे बारीडीह विजया गार्डेन से थाना पहुंचे और ठगी का शिकार लोगों को एक निर्धारित अवधि में रुपये लौटाने का लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद मामला शांत हुआ. बाद में पुलिस ने रवि प्रकाश झा को पीआर बाउंड पर छोड़ दिया.
ठगी के शिकार पंचवटी नगर सोनारी निवासी महादेव साहू, पिंकू साहू, गीता देवी व अन्य लोगों ने बताया कि वर्ष 2017 में रवि प्रकाश झा ने लोगों को एक मुश्त राशि जमा करने पर एक वर्ष के बाद डबल होने का झांसा दिया. महादेव ने 50 हजार रुपये, पिंकी साहू ने 50 हजार रुपये, गीता देवी ने 40 हजार रुपये, पायल वर्मा ने 30 हजार रुपये समेत अन्य लोगों ने लाखों रुपये एलआइसी में जमा कराये थे. अधिकांश की 30 नवंबर को मैच्यूरिटी होने वाली थी. 27 नवंबर को मैच्यूरिटी का पेपर लेकर जब लोग एलआइसी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली की दस्तावेज नकली हैं.
इसके बाद उन्होंने रवि प्रकाश झा को पकड़ा. वहीं रवि के पिता बिहारी लाल झा ने बताया कि उनके बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. पिछले दो वर्ष से उसका इलाज चल रहा है. उनके बेटे ने जाने-अनजाने में यह गलती की है. जिन लोगों के पास रुपये जमा करने के दस्तावेज हैं, उन्हें वह रुपये लौटा देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




