शहर में 170 सीसीटीवी कैमरे, फिर भी पुलिस की गिरफ्त से दूर फायर मैन

Updated at : 19 Nov 2018 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में 170 सीसीटीवी कैमरे, फिर भी पुलिस की गिरफ्त से दूर फायर मैन

जमशेदपुर : गलत कार्य करने वाले चिह्नित हों तथा उन पर कार्रवाई की जा सके, इसके लिए शहर में 170 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन अलग-अलग क्षेत्र में घरों में रखी हुई गाड़ी जलाने की घटना नहीं रुकी है. पिछले तीन सालों में अज्ञात शरारती तत्व ने रात के समय में पंद्रह से ज्यादा […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : गलत कार्य करने वाले चिह्नित हों तथा उन पर कार्रवाई की जा सके, इसके लिए शहर में 170 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन अलग-अलग क्षेत्र में घरों में रखी हुई गाड़ी जलाने की घटना नहीं रुकी है. पिछले तीन सालों में अज्ञात शरारती तत्व ने रात के समय में पंद्रह से ज्यादा छोटी दुकान, खुले में खड़ी गाड़ी तथा घरों में रखी गाड़ी को जलाने तथा तोड़फोड़ करने की घटना को अंजाम दे चुका है, लेकिन अब तक घटना को अंजाम देने वाले चिह्नित नहीं हो सके.
सोनारी, कदमा, बिरसा नगर समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में फायर मैन द्वारा घर में रखी गाड़ी को जलाने तथा फ्लैट के नीचे, खुले में रहने वाली गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की घटना को अंजाम दे चुके हैं. वर्ष 2015 से अब तक पंद्रह से ज्यादा घटनाअों को अंजाम दिया जा चुका है, लेकिन सभी घटनाअों को एक ही गिरोह अंजाम दे रहा है या अलग-अलग युवक हैं, यह भी पहचान नहीं हो सका है.
किसी घटना होने के बाद संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दी जाती है, लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार घटना होने के बावजूद कभी भी संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के प्रयास नहीं किया गया.
2015 से हो रही है घटना, मुआवजा दे दिया, लेकिन अपराधी चिह्नित नहीं हुए. मानगो हनुमान मंदिर के पास सड़क जाम को लेकर हुए विवाद के बाद शहर 20 से 25 जुलाई 2015 के बीच दंगे की चपेट में आ गया था, जिसके कारण मानगो समेत पूरे शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा था. दंगे के कारण मानगो में आगजनी की कई घटनायें हुई थी, लेकिन उसकी चपेट साकची समेत शहर के अन्य हिस्सों में नहीं पहुंची थी, लेकिन शरारती तत्व ने उसकी आड़ में भुइयांडीह लकड़ी टाल क्षेत्र में संदीप गुप्ता, महावीर प्रसाद, नंद लाल राम की दुकान, सिदगोड़ा विद्यापति नगर के पास रुई दुकान तथा टुइलाडुंगरी गाढ़ाबासा के पास एक खड़े ट्रक में आग लगा दी थी.
इसमें से कई प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा भी दिया गया, लेकिन घटना को अंजाम देने वाले अब तक चिह्नित नहीं हुए. इसके बाद से लगातार शहर के अलग-अलग हिस्सों में रात के समय में घर में खड़ी गाड़ियों को जला दिया जा रहा है, लेकिन अपराधियों की पहचान नहीं हुई है.
घटनायें एक नजर में
29 अक्तूबर 2018 : बिरसानगर जोन नंबर 1-बी में अज्ञात बदमाशों ने पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया. एक घर के पर्दा में भी बदमाशों से आग लगा दी. आग से एक बाइक, एक इंडिगो कार, एक सूमो, टाटा मैजिक गाड़ी व एक घर का पर्दा जल गया.
मार्च 2018 : बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़ी दो इनोवा कार में लगायी आग.
25 जनवरी 2018 : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित कांट्रेक्टर एरिया और रामदास भट्ठा में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने दो कार समेत छह गाड़ियों को जला दिया. पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में यह बात सामने आयी कि दो युवक रात 2.15 बजे स्कूटी से आये, एक के हाथ में पेट्रोल का डब्बा था, जिसे वहां खड़ी दो स्कूटी, एक स्कूटर अौर एक बाइक में आग लगा दी. इसकेबाद बदमाशों ने कांट्रेक्टर एरिया में होटल सेंटर प्वाइंट के पीछे खड़ी कार तथा एक सफारी गाड़ी को जला दिया.
11 नवंबर 2017 : कदमा और सोनारी में बदमाशों ने दो दुकानों, एक सेंट्रो कार और बाइक को जला दिया. शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो में एक सेंट्रो, एक बाइक, एक स्कूटी व एक दुकान में आग लगायी गयी थी. उससे पहले भी क्षेत्र में एक बाइक जला दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola