जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में कर्मियों से लिया जायेगा फीडबैक

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों को काम के दौरान होने वाली छोटी- छोटी समस्याओं पर फीडबैक लेगा. सोमवार से मदर प्लांट जमशेदपुर से अभियान की शुरुआत होगी. कंपनी के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि कंपनी को गुणवत्ता का स्तर सर्वोच्च बनाने तथा कार्य स्थल पर आदर्श माहौल तैयार करने […]
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों को काम के दौरान होने वाली छोटी- छोटी समस्याओं पर फीडबैक लेगा. सोमवार से मदर प्लांट जमशेदपुर से अभियान की शुरुआत होगी.
कंपनी के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि कंपनी को गुणवत्ता का स्तर सर्वोच्च बनाने तथा कार्य स्थल पर आदर्श माहौल तैयार करने के उद्देश्य से शॉप फ्लोर से कर्मचारियों से फीडबैक लिया जायेगा. एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान के दौरान कंपनी के सभी विभागों में एक- एक कर्मचारी से जानकारी ली जायेगी.
जरूरत के अनुसार अभियान की अवधि बढ़ायी भी जा सकती है. कंपनी में प्रोडक्शन व व्यवस्था में सुधार, सेफ्टी, कैंटीन के खाने की गुणवत्ता, कर्मियों व अधिकारियों के व्यवहार सहित अन्य सभी मुद्दों पर फीडबैक लिया जायेगा. कर्मचारियों से मिले सुझावों पर मंथन किया जायेगा. कंपनी के नोटिस बोर्ड के अलावा कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से मेल के जरिये भी फीडबैक मांगा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




