बक्सर पुलिस की बड़ी सफलता, 6 साल पुराने पॉक्सो केस का खुलासा; स्टेशन से आरोपी युवती के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Bihar News: बक्सर में छह वर्ष पुराने पॉक्सो मामले का पुलिस ने सफल खुलासा किया. तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी को युवती के साथ मुगलसराय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

Bihar News:(सुजीत कुमार ओझा) बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज छह वर्ष पुराने पॉक्सो एक्ट मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने लंबे समय से लापता रही युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया। पूरे मामले के खुलासे में तकनीकी जांच और सतत निगरानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

2020 में घर से लापता हुई थी नाबालिग

जानकारी के अनुसार, 4 जून 2020 की सुबह करीब 4:30 बजे नया भोजपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की अपने घर से अचानक लापता हो गई थी. परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद 10 जून 2020 को पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। आवेदन में अज्ञात युवक पर शादी की नीयत से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया गया था.

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी की पहचान

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पटना जिले के मसलामी टोला निवासी अली अफजल, पिता मोहम्मद इसराइल, को संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया गया. इसके बाद पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही थी.

बेंगलुरु से लौटते समय हुई गिरफ्तारी

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवती के साथ बेंगलुरु में रह रहा है और हाल ही में वापस लौटने वाला है। सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की योजना बनाई. सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी और युवती दोनों को पकड़ लिया. इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी लंबे समय से गिरफ्त से बाहर था.

युवती की बरामदगी और आगे की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार बरामद युवती अब बालिग हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं. बरामदगी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में 164 के बयान के लिए प्रस्तुत किया गया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस की सतत प्रयास से मिली सफलता

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि यह मामला लंबे समय से लंबित था, लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी, तकनीकी अनुसंधान और सूचनाओं के सही समन्वय से इसका सफल खुलासा संभव हो सका. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है.

Also Read:कैमूर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, होटल में छापेमारी; कई बच्चों को कराया गया मुक्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन