बक्सर: दिलदारनगर स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस में हंगामा, टिकट मांगने पर बिना टिकट यात्री ने TTE को पीटा

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन में हंगामा करते यात्री | Prabhat Khabar Network

मगध एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दिलदारनगर स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया, जानें पूरी घटना।

विज्ञापन

Buxar News : डीडीयू-पटना रेलखंड पर सोमवार सुबह मगध एक्सप्रेस के बी-5 कोच में टिकट चेकिंग के दौरान जमकर हंगामा हुआ. दिलदारनगर स्टेशन पर करीब साढ़े दस बजे बिना टिकट यात्रा कर रहे एक यात्री ने टीटीई के साथ मारपीट कर दी. घटना के बाद ट्रेन करीब पांच मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही और यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति बनी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिना टिकट यात्री को पकड़ने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मगध एक्सप्रेस के बी-5 कोच में टीटीई यात्रियों के टिकट की जांच कर रहे थे. इसी दौरान एक यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया. टीटीई ने उससे टिकट बनवाने को कहा, जिसको लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी. देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया.

धक्का-मुक्की में महिला यात्री पर गिरा युवक

इसी दौरान धक्का लगने से बिना टिकट यात्रा कर रहा यात्री सीट नंबर 62 पर बैठी महिला यात्री संगीता कुमारी पर गिर गया. इसके बाद महिला यात्री के समर्थन में कोच में बैठे अन्य यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. यात्रियों ने टीटीई को भी जमकर खरी-खोटी सुनायी.

मौका पाकर टीटीई को पीटा और फरार हुआ यात्री

यात्रियों के हंगामे के बीच बिना टिकट यात्री ने मौका पाकर टीटीई के साथ मारपीट कर दी. इसके बाद वह दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया. घटना के बाद काफी देर तक कोच में हंगामा चलता रहा.

महिला यात्री से माफी मांगने के बाद शांत हुआ मामला

स्थिति बिगड़ती देख टीटीई ने महिला यात्री संगीता कुमारी से क्षमा मांगी. इसके बाद यात्रियों का आक्रोश शांत हुआ. हंगामे के कारण मगध एक्सप्रेस करीब पांच मिनट तक दिलदारनगर स्टेशन पर खड़ी रही और कुछ विलंब से आगे रवाना हुई.

दिल्ली से पटना जा रही थीं संगीता

बताया जाता है कि महिला यात्री संगीता कुमारी दिल्ली से पटना की यात्रा कर रही थीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार यात्री की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है.

Also Read : बक्सर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रयागराज-वाराणसी के उफान से चेतावनी स्तर से महज 18 सेंटीमीटर दूर पहुंची गंगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन