बक्सर में खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, कबड्डी में ये टीम बनी विजेता; बैडमिंटन में समृद्धि पांडेय अव्वल

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

बक्सर के विद्यालय में खेल दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

Buxar News : सोमवार को प्रातः वंदना सभा के बाद विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता भैया-बहनों को सम्मानित किया गया. 29 अगस्त को विद्यालय में कैरम, लूडो, शतरंज, कबड्डी, बैडमिंटन और रस्सी कूद समेत कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कबड्डी में आयुष कुमार पांडेय की टीम ने मारी बाजी

कबड्डी प्रतियोगिता में भैया आयुष कुमार पांडेय की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि भैया सौरभ कुमार की टीम उपविजेता रही. प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में श्रीपाल, अंकित दुबे और आकाश कुमार सिंह को पुरस्कृत किया गया.

बैडमिंटन में समृद्धि पांडेय प्रथम

बैडमिंटन प्रतियोगिता में बहन समृद्धि पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नव्या वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं. कैरम प्रतियोगिता में भैया शिवांश पांडेय प्रथम और सुमित ओझा द्वितीय रहे. वहीं बहनों के वर्ग में खुशी कुमारी ने प्रथम और मानसी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

शतरंज और लूडो में भी विद्यार्थियों ने दिखाया दम

शतरंज प्रतियोगिता में भैया शाश्वत कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बहनों के वर्ग में शताक्षी कुमारी अव्वल रहीं. लूडो प्रतियोगिता में बहन अंशिका कुमारी ने प्रथम और तनिष्का कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

रस्सी कूद में शिवांश और तनिष्का प्रथम

रस्सी कूद प्रतियोगिता में भैया शिवांश पांडेय और बहन तनिष्का कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खेल भावना के साथ भाग लिया और अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया.

प्रधानाचार्य ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित

सभी विजेता भैया-बहनों को प्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार समेत अन्य आचार्यों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया.

शिक्षकों और विद्यार्थियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान आचार्य ईश्वर चंद्र, मदन पांडेय, धीरेंद्र सिंह, विवेक राय, अमित राय, अनूप चौबे, सत्येंद्र उपाध्याय, ज्योति मिश्रा, रोहिणी प्रिया बिसेन, गुड्डी कुमारी समेत सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन