जमशेदपुर : बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली
Updated at : 16 Nov 2018 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मेरिन ड्राइव दोमुहानी घाट के पास कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-दो निवासी मो रिजवान को पीछे से पल्सर सवार युवकों ने गोली मारी. घटना गुरुवार शाम साढ़े चार बजे की है. घटना के समय मो रिजवान अपने दोस्त मो तौकीर की एक्टिवा में पीछे बैठ कर मेरिन ड्राइव घूम रहा था. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मेरिन ड्राइव दोमुहानी घाट के पास कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-दो निवासी मो रिजवान को पीछे से पल्सर सवार युवकों ने गोली मारी. घटना गुरुवार शाम साढ़े चार बजे की है.
घटना के समय मो रिजवान अपने दोस्त मो तौकीर की एक्टिवा में पीछे बैठ कर मेरिन ड्राइव घूम रहा था. हमलावरों ने मुंह में कपड़ा बांधे थे और गोली मारने के बाद तेज रफ्तार से सोनारी की तरफ भाग गये. इधर, रिजवान गोली लगने के बाद एक्टिवा से जमीन पर गिर गया.
एक्टिवा चला रहे दोस्त मो तौकीर ने फोन पर मो आदीर को बुलाया और घायल रिजवान को टीएमएच ले आया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मो रिजवान को बायें तरफ कमर से उपर गोली लगी और दायीं ओर जाकर फंस गयी है. देर शाम तक चिकित्सक गोली निकालने के लिए ऑपरेशन में जुटे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




