डीआइजी ने एसएसपी अॉफिस में डीएसपी के साथ बैठक कर कहा - ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित करें जिन्हें केस डायरी लिखनी नहीं अाती
Updated at : 19 Sep 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : काेल्हान डीआइजी कुलदीप द्विवेदी ने तीन राज्यों की बैठक समाप्त होने के बाद मंगलवार को डीएसपी के साथ बैठक की. डीएसपी को लूट, डकैती, हत्या के मामलों की समीक्षा करने के अलावा रात में थानों में रुक कर पुलिसकर्मियों को कार्यशैली की जानने की निर्देश दिया. डीआइजी ने निर्देश दिया है कि ऐसे […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : काेल्हान डीआइजी कुलदीप द्विवेदी ने तीन राज्यों की बैठक समाप्त होने के बाद मंगलवार को डीएसपी के साथ बैठक की. डीएसपी को लूट, डकैती, हत्या के मामलों की समीक्षा करने के अलावा रात में थानों में रुक कर पुलिसकर्मियों को कार्यशैली की जानने की निर्देश दिया.
डीआइजी ने निर्देश दिया है कि ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित की जाये, जिन्हें केस डायरी लिखनी नहीं अाती है और उनकी वजह से मामले लंबित हैं. उनके खिलाफ अनुशासत्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा गया है. उन्होंने अगले माह के निरीक्षण में डीएसपी को लंबित मामलों को अधिक से अधिक निष्पादन कराने व थानाें में होने वाली किसी भी घटना की जानकारी देने को कहा.
साथ ही हर माह के अंत में थानेदार से अपने स्तर से थाना में दर्ज मामलों के निष्पादन और जांच प्रक्रिया से अवगत हों. साथ ही किस मामले में चार्जशीट भेजी गयी है या नहीं आदि सभी बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट तैयार करें. कार्यशैली में सुधार नहीं लाने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को रिपोर्ट करें.
इसके साथ-साथ डीआइजी ने मुहर्रम को लेकर हुई सुरक्षा व्यवस्था पर एसएसपी, ग्रामीण एसपी और एसपी सिटी से जानकारी ली. साथ ही कहा कि जुलूस मार्ग पर समिति के पदाधिकारियों के बैठक और क्षेत्र में आतंक पैदा करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




