दिल्ली में सम्राट चौधरी का नया ठिकाना तय, वीवीआईपी इलाके में मिला बंगला

Updated:
विज्ञापन
Bihar-CM-Samrat-Choudhary-Teacher

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिल्ली के वीवीआईपी इलाके कामराज लेन में सरकारी बंगला मिला है. मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका आधिकारिक दिल्ली आवास होगा. पहले यह बंगला नीतीश कुमार को आवंटित था. अब सम्राट चौधरी यहां रुककर दिल्ली दौरे और सरकारी बैठकों का संचालन करेंगे.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी आवास आवंटित किया गया है. केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें लुटियंस दिल्ली के वीवीआईपी इलाके कामराज लेन में बंगला नंबर-6 दिया गया है. मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका आधिकारिक दिल्ली आवास होगा. यहां वे राजधानी दौरे के दौरान रुकेंगे और सरकारी बैठकों समेत अन्य कामकाज भी करेंगे.

दिल्ली का कामराज लेन इलाका काफी खास माना जाता है. यहां केंद्रीय मंत्रियों, बड़े नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगले मौजूद हैं. सम्राट चौधरी को इसी इलाके में टाइप-8 श्रेणी का बंगला मिला है. राजनीतिक गलियारों में इसे अहम माना जा रहा है.

पहले नीतीश कुमार को मिला था यही बंगला

जानकारी के मुताबिक इससे पहले यही बंगला बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवंटित था. बाद में राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्हें दिल्ली के सुनहरी बाग रोड स्थित नया सरकारी आवास दिया गया. अब 6, कामराज लेन का यह बंगला मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है.

दिल्ली दौरे में मिलेगी सुविधा

अब दिल्ली आने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अलग से गेस्ट हाउस या अस्थायी ठिकाने पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रालयों के साथ बैठक और बिहार से जुड़े कामकाज के लिए यह आवास काफी सुविधाजनक रहेगा. जल्द ही वे इस नए सरकारी बंगले का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राजनीतिक तौर पर भी माना जा रहा अहम

हाल के राजनीतिक बदलावों के बाद सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है. इसके बाद से वे लगातार पटना और दिल्ली के बीच सक्रिय हैं. ऐसे में दिल्ली में उन्हें वीवीआईपी क्षेत्र में सरकारी बंगला मिलना उनके बढ़ते राजनीतिक कद से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

फिलहाल पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास आवंटित किया गया है. इसे पहले 1 अणे मार्ग के नाम से जाना जाता था. यही बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास माना जाता है.

इसे भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण, मधुबनी समेत बिहार के 5 जिलों को मिलेंगे नए पुलिस कप्तान, गृह विभाग का आदेश जारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन