बिहार के इन 4 शहरों में 7928 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए मेगा प्लान तैयार

Updated:
विज्ञापन
ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप (सांकेतिक तस्वीर)

ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Greenfield Satellite Township: बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं. चार शहरों में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए लगभग 7928 एकड़ जमीन अधिगृहित की जाएगी. इसमें से पाटलिपुत्र में 3008 एकड़ की जमीन अधिगृहित की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Greenfield Satellite Township: बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप स्थापित करने के लिए काम में तेजी ला दी गई है. 11 शहरों में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप स्थापित किए जाने की योजना है. इसमें 4 शहरों में लगभग 7928 एकड़ जमीन अधिगृहित की जाएगी. इसे लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने लेटर भी जारी किया है.

ये चार शहर हैं शामिल

जानकारी के मुताबिक, पटना में प्रस्तावित पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप समेत सारण के हरिहरनाथ सैटेलाइट टाउनशिप, गयाजी के मगध सैटेलाइट टाउनशिप और मुजफ्फरपुर के तिरहुत सैटेलाइट टाउनशिप के लिए करीब 7928 एकड़ जमीन अधिगृहीत की जायेगी. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने इस संबंध में पटना, सारण, गयाजी और मुजफ्फरपुर के डीएम को लेटर लिखकर सामाजिक प्रभाव का आकलन करने का अनुरोध किया है.

कहां-कितनी जमीन होगी अधिगृहित?

मिली जानकारी के मुताबिक, चारों जिलों में बनने वाले सैटेलाइट टाउनशिप के कोर इलाके के विकास के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है. इसके तहत पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप के लिए 3008 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है. जबकि सोनपुर में हरिहरनाथ सैटेलाइट टाउनशिप के लिए 2000 एकड़, गया जी के मगध सैटेलाइट टाउनशिप के लिए 1629 एकड़ और मुजफ्फरपुर के तिरहुत सैटेलाइट टाउनशिप के लिए 1191 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है.

बिहार सरकार का टारगेट

सरकार का टारगेट शहरी इलाकों का नियोजित विस्तार करना है. इससे राज्य में नये आर्थिक गतिविधि केंद्रों का निर्माण होगा और बिहार की अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक बदलाव आयेगा. टाउनशिप के कोर क्षेत्र और उसके बाहर के विशेष क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, सेवाओं और संबंधित संरचनाओं के विकास के लिए टाउन प्लानिंग स्कीम के अतिरिक्त जरूरत के मुताबिक जमीन क्रय या अधिग्रहण की स्वीकृति दी गई है.

Image

Also Read: बूथ के लिए पर्ची तैयार कर रहे थे नीरज कुमार, तभी आया फोन और अचानक बदली किस्मत, अब बांकीपुर में PK को देंगे चुनौती


विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन