बूथ के लिए पर्ची तैयार कर रहे थे नीरज कुमार, तभी आया फोन और अचानक बदली किस्मत, अब बांकीपुर में PK को देंगे चुनौती

Updated:
विज्ञापन

सीएम सम्राट चौधरी के साथ बीजेपी कैंडिडेट नीरज कुमार

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अचानक अपना कैंडिडेट बदल दिया. अभिषेक कुमार नहीं बल्कि नीरज कुमार बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी कैंडिडेट चुने जाने की जानकारी नीरज कुमार को उनके दोस्तों ने दी, वह भी तब जब वे उपचुनाव के लिए पर्ची तैयार करने में जुटे थे.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को वोट डाले जायेंगे. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा बीजेपी के कैंडिडेट को लेकर हो रही है. बीजेपी ने अचानक अपना फैसला बदला और अब अभिषेक कुमार के बदले नीरज कुमार सिन्हा उपचुनाव लड़ेंगे. भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है. अब नीरज कुमार आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता और प्रशांत किशोर को चुनौती देंगे. नीरज कुमार को बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी उनके दोस्तों ने शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे दी.

नीरज कुमार ने क्या-क्या बताया?

बीजेपी कैंडिडेट नीरज कुमार ने बताया, वह बांकीपुर उपचुनाव के लिए नरेंद्र भारती मंडल में बूथ के लिए पर्ची तैयार करने में लगे थे. इसी दौरान उनके फोन की बैट्री डिस्चार्ज हो गई. वे मीठापुर बी एरिया स्थित अपने घर आ गए और फोन को चार्ज पर लगा दिया. नीरज बताते हैं कि इस दौरान उन्हें किसी बड़े नेता या पार्टी की ओर से फोन किया गया भी होगा, तो मोबाइल ऑफ होने के कारण बात नहीं हुई.

आगे उन्होंने बताया, शाम पांच बजे अचानक घर पर कुछ दोस्त आए और बताया कि उन्हें भाजपा ने बांकीपुर से उम्मीदवार बना दिया है. दोस्तों की बात पर यकीन नहीं हुआ तो टीवी खोलकर देखा तो समझ में आया कि सही कह रहे हैं. फिर पार्टी की ओर से लोग घर पर आएं और हम प्रदेश कार्यालय पहुंचे. नीरज ने कहा कि उनका पूरा परिवार भावुक है. पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है. नीरज के माता-पिता नहीं हैं. वे बड़े भाई के साथ मीठापुर में रहते हैं.

सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

नीरज कुमार को बांकीपुर से बीजेपी कैंडिडेट बनाए जाने के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई दी. सीएम सम्राट चौधरी ने नीरज सिन्हा को प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता एनडीए प्रत्याशी को जितायेगी. इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी.

नीरज कुमार के बारे में जानिए

बीजेपी कैंडिडेट नीरज कुमार (31 साल) मीठापुर के निवासी हैं. 1994 में जन्मे मूल रूप से नालंदा के रहुई ब्लॉक के नीरज सिन्हा स्नातक और अविवाहित हैं. 2006 में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी. वह 'नरेंद्र भारती मंडल' के अध्यक्ष हैं. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद दोपहर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से यह घोषणा की गई. नीरज सोमवार को नॉमिनेशन करेंगे.

अभिषेक कुमार ने बताई उपचुनाव नहीं लड़ने की वजह

अभिषेक कुमार ने शुक्रवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर उपचुनाव नहीं लड़ने की वजह बताई. उन्होंने कहा, बांकीपुर में होने वाले उपचुनाव में वो नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि पारिवारिक वजहों से चुनाव लड़ने में मैं असमर्थ हूं. चुनाव नहीं लड़ने का पत्र उन्होंने बिहार बीजेपी चीफ संजय सरावगी को सौंपा.

Image

Also Read: बक्सर से भागलपुर तक हाई-स्पीड कॉरिडोर बनेगा गेमचेंजर, गंगा किनारे 260 किमी में बसेंगे नये शहर


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन