बक्सर से भागलपुर तक हाई-स्पीड कॉरिडोर बनेगा गेमचेंजर, गंगा किनारे 260 किमी में बसेंगे नये शहर

Updated:
विज्ञापन

गंगा पथ (सांकेतिक तस्वीर)

High Speed Corridor Ganga Path: बिहार में गंगा की लहरों के किनारे लगभग 260 किमी में नये शहर बसाए जाने की योजना है. इसके लिए बक्सर से भागलपुर तक हाई-स्पीड कॉरिडोर 'गंगा पथ' बनाया जाएगा. यह सड़क परियोजना बिहार के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकेगी.

विज्ञापन

पटना से कृष्ण कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

High Speed Corridor Ganga Path: गंगा किनारे बक्सर, भोजपुर के कोईलवर से मोकामा होते हुए मुंगेर और भागलपुर तक बन रहा हाई-स्पीड कॉरिडोर 'गंगा पथ' सिर्फ एक आधुनिक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि हजारों साल पुरानी उस परंपरा का नया संस्करण है, जिसमें सभ्यताएं नदियों के किनारे बसती रही हैं. पाटलिपुत्र भी गंगा किनारे इसी सोच के तहत बसाया गया था और अब लगभग उसी भौगोलिक पट्टी पर आधुनिक 'नया पाटलिपुत्र' और पुराना विक्रमशिला आकार ले रहा है.

भोजपुर से लेकर भागलपुर तक आधुनिक परिकल्पना

2047 में यह योजना इस तरह दिखेगा कि गंगा किनारे कोईलवर से मोकामा तक एक लगातार फैला हुआ हाई स्पीड कॉरिडोर, हरा-भरा रिवरफ्रंट और उसके दोनों ओर आधुनिक शहरों की पट्टी नजर आयेगी. कॉरिडोर बक्सर, आरा, कोईलवर, पटना के दीघा, दीदारगंज, फतुहा के अलावा मुंगेर और भागलपुर के सुल्तानगंज तक बनाने की योजना है.

इंटरटेनमेंट का बन सकेगा सेंटर प्वाइंट

पाटलिपुत्र के समय मंदिर, सभा-स्थल और घाट हुआ करते थे. अब वही भूमिका आधुनिक रिवरफ्रंट, ओपन एयर थियेटर, सांस्कृतिक मंच और 'फूड स्ट्रीट' निभायेंगे. दीघा से पटना सिटी, कोईलवर और मोकामा की तरफ फैला हुआ बड़ा सार्वजनिक मनोरंजन क्षेत्र बनेगा. साथ ही 2047 का गंगा का किनारा एक ऐसे बिहार की तस्वीर देगा, जहां गंगा धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि आर्थिक, पर्यावरणीय और शहरी जीवन का मुख्य केंद्र होगा.

छोटे शहरों और कसबों का होगा कायाकल्प

जेपी गंगा पथ का विस्तार बक्सर से भागलपुर के सुल्तानगंज तक 260 किलोमीटर लंबी सड़क के रूप में दिखेगा. इसे शुरुआत में फोर लेन के रूप में बनाया जायेगा, जिसे भविष्य में 6 या 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा. इस पर गाड़ियों की डिजाइन गति लगभग 120 किमी/घंटा रखने की योजना है. यह सड़क प्राचीन 'राजमार्गों' की तरह ही नयी अर्थव्यवस्था का मुख्य मार्ग बनेगी.

Image

Also Read: तज प्रताप यादव की भविष्यवाणी से सियासी हलचल तेज, कहा- बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन