टाटानगर बुकिंग में विजिलेंस का छापा, काउंटर पर अधिक मिला कैश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2018 4:10 AM

विज्ञापन

यात्रियों से अधिक वसूली गयी राशि भी विजिलेंस टीम ने करायी वापस जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे आरक्षण सह बुकिंग केंद्र में बुधवार दोपहर विजिलेंस टीम ने औचक छापेमारी की. तीन सदस्यीय टीम ने काउंटर नंबर छह और सात को कब्जे में लेकर कैश की जांच की. जांच में बेचे गये टिकट से अधिक राशि पायी […]

विज्ञापन

यात्रियों से अधिक वसूली गयी राशि भी विजिलेंस टीम ने करायी वापस

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे आरक्षण सह बुकिंग केंद्र में बुधवार दोपहर विजिलेंस टीम ने औचक छापेमारी की. तीन सदस्यीय टीम ने काउंटर नंबर छह और सात को कब्जे में लेकर कैश की जांच की. जांच में बेचे गये टिकट से अधिक राशि पायी जाने की बात कही जा रही है. छापेमारी की पूरी प्रक्रिया की विजिलेंस टीम ने वीडियो रिकाॅर्डिंग की और अधिक कैश के साथ रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी बुकिंगकर्मी से कार्यालय में आधे घंटे तक पूछताछ की और कार्रवाई का ब्योरा दर्ज कराया.
बताया जाता है कि विजिलेंस टीम के सदस्यों ने काउंटर पर छापेमारी से पूर्व काउंटर पर निगरानी की. कुछ यात्रियों से अधिक राशि वसूले जाने की घटना के बाद टीम ने काउंटर नंबर छह और सात को निशाने पर लेकर औचक जांच की. इस क्रम में टीम ने यात्रियों का बयान भी रिकार्ड किया और उनसे वसूल की गयी अधिक राशि को वापस कराया. एक घंटे तक प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम बुकिंग केंद्र से रवाना हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola