गंगा देवी कॉलेज में बैंकिंग-फाइनेंस कोर्स की शुरुआत, 100% प्लेसमेंट का दावा, नामांकन शुरू

Updated:
विज्ञापन

पटना गंगा देवी कॉलेज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: गंगा देवी कॉलेज में बैंकिंग-फाइनेंस कोर्स की शुरुआत, 100% प्लेसमेंट का दावा, नामांकन शुरू. पटना के गंगा देवी कॉलेज में सत्र 2026-30 के लिए बैंकिंग एवं फाइनेंस से जुड़े चार वर्षीय अप्रेंटिसशिप-एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) में नामांकन शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

Patna News: (अमृता सिंह) पटना के गंगा देवी कॉलेज में सत्र 2026-30 के लिए बैंकिंग एवं फाइनेंस से जुड़े चार वर्षीय अप्रेंटिसशिप-एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस कोर्स को रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है.

विज्ञापन

चार वर्षीय बैंकिंग एवं फाइनेंस कोर्स की शुरुआत

गंगा देवी कॉलेज में पीपीयू के अंतर्गत संचालित इस नए कोर्स की शुरुआत की गई है. यह कार्यक्रम वाणिज्य संकाय के तहत बीकॉम (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा में प्रमुख विषय) के रूप में संचालित होगा.

रोजगारोन्मुख शिक्षा पर विशेष फोकस

यह कोर्स बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद और बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के सहयोग से शुरू किया गया है. इसका उद्देश्य पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ उद्योग आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप को जोड़ना है, जिससे छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ सके.

बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में मिलेंगे व्यावहारिक कौशल

कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बैंकिंग, वित्त और बीमा क्षेत्र से जुड़े व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएंगे. इससे छात्रों को इंडस्ट्री रेडी बनाने पर जोर दिया जाएगा.

100 प्रतिशत प्लेसमेंट का दावा

कॉलेज की ओर से दावा किया गया है कि इस कोर्स में छात्रों को 100 प्रतिशत तक प्लेसमेंट मिलने की संभावना है. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए करियर के नए अवसर खोल सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन

आईएससी, आईकॉम या प्लस टू समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार समर्थ एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ALSO READ: पटना विमेंस कॉलेज का बड़ा कदम, शिलांग कॉलेज के साथ एमओयू साइन, छात्रों को मिलेगा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन