आरपीएफ की सख्ती का विरोध, हड़ताल पर 400 टेंपो चालक

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ की सख्ती के विरोध में 400 से अधिक ऑटो चालक शनिवार की रात 12 बजे से हड़ताल पर चले गये. आरपीएफ ने टेंपो चालकों को स्टेशन परिसर के पोर्टिंको क्षेत्र में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है, ऐसे कई चालकों को बीती रात पकड़ा गया और […]
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ की सख्ती के विरोध में 400 से अधिक ऑटो चालक शनिवार की रात 12 बजे से हड़ताल पर चले गये. आरपीएफ ने टेंपो चालकों को स्टेशन परिसर के पोर्टिंको क्षेत्र में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है, ऐसे कई चालकों को बीती रात पकड़ा गया और बाद में चेतावनी देकर छोड़ा गया.
आरपीएफ की इस कार्रवाई के बाद स्टेशन पार्किंग से चलने वाले टेंपो चालकों ने अघोषित हड़ताल करते हुए वाहन नहीं चलाया. इसका असर रात में ट्रेन से उतरे यात्रियों को भुगतना पड़ा. देर रात यात्रियों को स्टेशन पुल के ऊपर जाकर या मुख्य मार्ग पर जाकर ऑटो लेना पड़ा. ऑटो चालकों का कहना है कि वह शुल्क देकर पार्किंग में वाहन लगाते हैं. ट्रेन आने के समय पोर्टिंग में आगे बढ़कर यात्रियों को लाकर पार्किंग में ही टेंपो पर बैठाते है, ऐसे में आरपीएफ उन्हें जबरन परेशान कर रही है.
कई बार उन्हें जुर्माना किया जाता है, तो कई बार कोर्ट भेजकर परेशान किया जाता है. ऑटो चालक आरपीएफ द्वारा परेशान नहीं करने, पोर्टिको तक जाकर यात्रियों की लाने की इजाजत देने, पार्किंग परिसर में शौचालय की सुविधा देने, टेंपो चालकों को बरसात से बचने के लिए उनके लिए शेड बनाने की मांग कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




