मिशनरीज अॉफ चैरिटी, मिशेल अोबामा, मदर टेरेसा ट्रस्ट अौर सोमाया मेमोरियल की हुई जांच

Updated at : 10 Jul 2018 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
मिशनरीज अॉफ चैरिटी, मिशेल अोबामा, मदर टेरेसा ट्रस्ट अौर सोमाया मेमोरियल की हुई जांच

जमशेदपुर : रांची स्थित मिशनरीज अॉफ चैरिटी के निर्मल हृदय चैरिटी होम से नवजातों की बिक्री का मामला प्रकाश में आने के बाद शहर के चिल्ड्रेन होम के लिए गठित जांच टीम ने सोमवार को बाराद्वारी स्थित मिशनरीज अॉफ चैरिटी(निर्मल हृदय) के कार्यालय, बिरसा नगर स्थित मिशेल अोबामा एजुकेशन एंड वेलफेयर, टेल्को खड़ंगाझाड़ स्थित मदर […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : रांची स्थित मिशनरीज अॉफ चैरिटी के निर्मल हृदय चैरिटी होम से नवजातों की बिक्री का मामला प्रकाश में आने के बाद शहर के चिल्ड्रेन होम के लिए गठित जांच टीम ने सोमवार को बाराद्वारी स्थित मिशनरीज अॉफ चैरिटी(निर्मल हृदय) के कार्यालय, बिरसा नगर स्थित मिशेल अोबामा एजुकेशन एंड वेलफेयर, टेल्को खड़ंगाझाड़ स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट अौर मानगो डिमना रोड स्थित सोमाया मेमोरियल ट्रस्ट की पड़ताल की.
टीम ने चारों केंद्रों की स्थल जांच की अौर कागजात प्राप्त तथा अन्य आवश्यक कागजात मांग की. केंद्र में बच्चे आये हैं तो कब आये अौर कब गये, जिन्हें सुपुर्द किया गया उसका डिटेल मांगा गया है. साथ ही अगर किसी बच्चे को गोद लिया गया तो किसने लिया अौर क्या प्रक्रिया अपनायी गयी इसकी भी जानकारी मांगी गयी है.
जमशेदपुर सदर की सीडीपीअो दुर्गेश नंदनी, महिला दारोगा प्रभारी लक्ष्मी देवी, सीडब्ल्यूसी के सदस्य आलोक भास्कर की टीम ने चारों स्थानों पर जांच की. कागजातों की पड़ताल अौर दस्तावेज की जांच मंगलवार को भी जारी रहेगी. टीम स्थल के साथ-साथ कागजातों की भी गहनता से जांच कर रही है.
सोमाया मेमोरियल ट्रस्ट मानगो
जमशेदपुर. जांच टीम डिमना रोड स्थित सोमाया मेमोरियल ट्रस्ट पहुंची. सोमाया मेमोरियल की संचालिका विनीता सोमाया अौर उनके पिता द्वारा जांच टीम को बताया गया कि उनके सोमाया मेमोरियल चिल्ड्रेन होम में अनाथ के स्थान पर अधिकांश गरीब घरों के बच्चे रहते थे, जिनके परिवार वाले उन्हें रख पाने में असमर्थ थे. चिल्ड्रेन होम को अप्रैल 2016 में समाज कल्याण विभाग को सूचित कर बंद कर दिया गया.
उस समय वहां 47 बच्चे थे, जिन्हें उनके रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया गया. ट्रस्ट द्वारा विद्यालय का संचालन भी किया जाता है. केंद्र को सरकारी मदद मिलने की जानकारी मिलने पर संचालक से अॉडिट रिपोर्ट, बच्चों से जुड़े सभी कागजात, बच्चों को किनके सुपुर्द किया गया समेत पूरा डिटेल मांगा गया है.
मिशनरीज अॉफ चैरिटी बाराद्वारी
जमशेदपुर. जांच टीम ने शनिवार को मिशनरीज अॉफ चैरिटी (निर्मल हृदय) के बाराद्वारी क्वार्टर में चल रहे चिल्ड्रेन होम की स्थल जांच की थी. जांच टीम सोमवार को बाराद्वारी -देवनगर रोड स्थित मिशनरीज अॉफ चैरिटी के कार्यालय पहुंची जहां अनाथ बड़े लोग भी रहते हैं. कार्यालय में मौजूद संस्था के पदाधिकारियों से बच्चों सेजुड़े सभी कागजात, प्रवेश अौर जाने के रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेज प्राप्त किया तथा अन्य जरूरी दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया.
मिशेल अोबामा एजुकेशन एंड वेलफेयर
जमशेदपुर. टेल्को से सटे बिरसानगर में फिलिंपिंस की महिला नोरा शिवा द्वारा इस केंद्र का संचालन किया जाता है, जहां 34 गरीब घरों के बच्चे पाये गये. पढ़ाई से वंचित बच्चों को नोरा द्वारा पढ़ाया जाता है, जिसमें सभी घरों के बच्चे हैं. इस केंद्र में बच्चों को शिक्षित करने की व्यवस्था पायी गयी अौर पाया गया कि काफी अच्छे तरीके से बच्चों को पढ़ाया जाता है. बच्चों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज की मांग की गयी.
मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट टेल्को
जमशेदपुर. टेल्को खड़ंगाझाड़ स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट में 17 साल से कम उम्र के 29 बच्चे पाये गये. संचालक हरपाल सिंह थॉपर द्वारा जांच टीम को बताया गया कि वहां अधिकांश गरीब घरों के बच्चे रहते हैं अौर उनका देखभाल-पढ़ाई-लिखाई करायी जाती है. संचालक से बच्चों के संबंध में पूरे कागजात की मांग की गयी है. इस संस्था में सरकार द्वारा गठित एक समिति के पदाधिकारी के जुड़े होने की बात सामने आयी थी, जिसके संबंध में उन्होंने बताया कि वह पूर्व में इस्तीफा दे चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola