Gaya News : रिजवान की मौत दो गोली लगने से हुई, तीन लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

हथियार का सांकेतिक तस्वीर.

Gaya News : शेरघाटी का मामला. परिजनों ने कहा खुद मारी ली थी गोली. लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि रिजवान को दो लगी है. एक सीने में दूसरी बांह में इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई.

विज्ञापन

Gaya News : (एस अली) शेरघाटी के रमना मेला निवासी 32 वर्षीय मो. रिजवान उर्फ लड्डू की मौत दो गोली लगने से हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक गोली सीने में और दूसरी बांह में लगी थी, जिससे उनकी मौके पर ही स्थिति गंभीर हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि मो. रिजवान को किसी ने गोली मारी है, हालांकि घटना के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है.

परिजनों ने कहा खुद मारी गोली

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर आमस थाना क्षेत्र के बैदा गांव में आरिफ मिस्त्री के घर पर रिजवान को गोली लगी थी. आरिफ के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि रिजवान ने खुद को गोली मारी है. लेकिन जांच के दौरान शेरघाटी डीएसपी संदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां से दो देसी कट्टा और आठ कारतूस बरामद किए गए. इसके बाद मामला संदिग्ध हो गया और पुलिस ने जांच तेज कर दी.

घटना के बाद गांव सन्नाटा पसरा

सोमवार रात सर्किल इंस्पेक्टर नियाज अहमद और आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की. घटना के बाद बैदा गांव और रमना मेला इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Also Read: गया में बनेगा आधुनिक चिड़ियाघर, 45 हेक्टेयर में तैयार होगी वाइल्डलाइफ सिटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन