Buxar News: गंगा दशहरा पर बक्सर स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, ट्रेनों में चढ़ने को मची मारामारी

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: गंगा दशहरा पर बक्सर स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, ट्रेनों में चढ़ने को मची मारामारी

Buxar News: गंगा दशहरा पर बक्सर स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, ट्रेनों में चढ़ने को मची मारामारी, पढिए पूरी खबर नीचे

विज्ञापन

Buxar News: (मृत्युंजय सिंह) गंगा दशहरा के स्नान पर्व को लेकर मंगलवार को बक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. गंगा स्नान के बाद पटना की ओर लौटने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ जाने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों तक यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई.

ट्रेनों में पैर रखने तक की नहीं थी जगह

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में हालात यह रहे कि एसी कोच में भी पैर रखने तक की जगह नहीं बची. स्लपर और जनरल कोच पूरी तरह खचाखच भरे रहे. ट्रेनों में चढ़ने और उतरने को लेकर यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और मारामारी की स्थिति बन गई. कई यात्री जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेनों में चढ़ने की कोशिश करते नजर आए.

प्लेटफॉर्म पर मची अफरा-तफरी

स्टेशन पर भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। श्रद्धालु अपने सामान और बच्चों के साथ धक्के खाते हुए ट्रेनों तक पहुंचने का प्रयास करते दिखे. गंगा स्नान कर लौट रहे यात्रियों की भीड़ के कारण पूरे स्टेशन परिसर में अव्यवस्था जैसी स्थिति बन गई.

आरपीएफ और जीआरपी रही मुस्तैद

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवान स्टेशन पर लगातार तैनात रहे. जवानों द्वारा बार-बार अनाउंसमेंट कर यात्रियों से संयम बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की जाती रही.

पीछे आने वाली ट्रेनों का इंतजार करने की अपील

आरपीएफ कर्मियों ने यात्रियों से कहा कि जिनकी ट्रेन में जगह नहीं मिल पा रही है, वे पीछे से आने वाली ट्रेनों का इंतजार करें. इसके बावजूद श्रद्धालु जल्दी घर पहुंचने की जल्दबाजी में ट्रेनों पर चढ़ने को बेताब दिखे.

हर साल बढ़ जाती है यात्रियों की संख्या

रेल प्रशासन के अनुसार गंगा दशहरा के अवसर पर हर वर्ष बक्सर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होती है. इस बार भी स्नान के बाद पटना,आरा और दानापुर जाने वाले यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई, जिससे रेलवे की व्यवस्थाएं चरमरा गईं.

आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई थी और भीड़ नियंत्रण को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही थी. प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन