कारगिल विजय दिवस पर बक्सर में पूर्व सैनिकों का सम्मान, भाजपा ने वीर जवानों के शौर्य को किया नमन

फोटो- सैनिकों को सम्मानित करते भाजपा जिला अध्यक्ष फोटो- सम्मान प्राप्त करने के बाद अतिथि एवं सम्मानित हुए सैनिक | Prabhat Khabar Network
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बक्सर में पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. भाजपा ने वीर जवानों के अतुलनीय योगदान को नमन किया और उनके शौर्य को याद किया.
Buxar News : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, अहिरौली में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश तिवारी ने की, जबकि संचालन राजकुमार कुंवर ने किया. समारोह में देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया.
पूर्व सैनिकों के शौर्य को किया नमन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कारगिल के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों का साहस और बलिदान हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में पूर्व सैनिकों का योगदान भी हमेशा सम्मान के योग्य है.
'सेना के प्रति बढ़ा है सम्मान और स्वाभिमान'
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले सेना के प्रति उपेक्षा का माहौल बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मविश्वास को नई मजबूती मिली है. उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना विश्व की सशक्त सेनाओं में अपनी अलग पहचान रखती है.
अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ओम प्रकाश भुवन ने उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया.
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक हरेंद्र तिवारी, विद्यासागर चौबे, आरबी सिंह, धनंजय दुबे, बी. पांडे, सुरेंद्र सिंह, रामनाथ सिंह, संजय पाठक, अलख नारायण श्रीवास्तव, तारकेश्वर पांडे, रितेश पांडे सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










